Bharati Bhavan Bio Ex-1 Solution

Bharati Bhavan Bio Ex-1 Solution : जैव प्रक्रम : पोषण

This page provides the Bharati Bhavan Bio Ex-1 Solution , specifically prepared for students appearing in the Bihar Board Matric Exam. It includes all types of questions from Chapter 1 – Life Process(jaiv prakram), such as objective questions, fill in the blanks, very short answer, short answer, and long answer questions, each explained clearly and in detail. All answers are given below in a structured format to help you prepare effectively.

भारती भवन की पाठ्यपुस्तक बिहार बोर्ड कक्षा 10 के छात्रों के लिए एक बेहतरीन संसाधन है, जो बिहार बोर्ड (BSEB) के नवीनतम पाठ्यक्रम पर आधारित है। भारती भवन पुस्तक की सभी प्रकार के प्रश्नों का समाधान यहाँ पर निशुल्क उपलब्ध हैं। छात्र विषयों के समाधान को समझ सकें इसके लिए प्रश्नों के उत्तर सरल एवं स्पष्ट भाषा में समझाया गया है, आकर्षक चित्रों से समझाया गया है तथा उत्तम उदाहरणों से प्रश्नों को समझाया गया है। आपके बोर्ड परीक्षा की तैयारी बेहतर हो इसका विशेष ध्यान रखा गया है।

जैव प्रक्रम : पोषण, इस अध्याय में हमें क्या सीखा।

बिहार बोर्ड कक्षा 10 भारती भवन विज्ञान के पहले अध्याय “पोषण” में हमने जीवों की जीवन प्रक्रिया के अंतर्गत पोषण की परिभाषा, पोषण का महत्व और इसकी प्रमुख विधियों का अध्ययन किया है। इसमें हमने जाना कि जीवों के लिए पोषण इसलिए अनिवार्य है क्योंकि यही ऊर्जा, वृद्धि, मरम्मत और शरीर की सभी जैविक क्रियाओं के लिए आवश्यक तत्वों की पूर्ति करता है। पोषण वह प्रक्रिया है जिससे जीव पोषक तत्वों को ग्रहण कर उनका उपयोग करते हैं। इस अध्याय में जीवों में दो मुख्य पोषण विधियाँ—स्वपोषण और परपोषण का वर्णन है। स्वपोषी जीव, जैसे हरे पौधे, सूर्य के प्रकाश, जल और कार्बन डाइऑक्साइड की उपस्थिति में क्लोरोफिल के माध्यम से भोजन बनाते हैं, जबकि परपोषी जीव, जैसे जानवर, अपने भोजन के लिए अन्य जीवों पर निर्भर रहते हैं।
इसके अतिरिक्त, हमने प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया, उसका रासायनिक समीकरण, और इसमें बनने वाले उत्पाद जैसे ऑक्सीजन और कार्बोहाइड्रेट के बारे में भी विस्तार से पढ़ा है। बहुकोशिकीय जीवों में विसरण द्वारा ऑक्सीजन की आवश्यकता क्यों पूरी नहीं होती, यह भी समझा है। साथ ही हमने मानव शरीर में पाचन तंत्र, पाचन की प्रमुख ग्रंथियाँ, छोटे व बड़ी आंत का महत्व और अपचा भोजन के अस्थायी भंडारण आदि बिंदुओं को भी जाना। इस प्रकार, “पोषण” अध्याय हमें जीव विज्ञान का मूल आधार सिखाता है और यह स्पष्ट करता है कि जीवन के अस्तित्व के लिए सबसे जरूरी चीज है—पोषण, जिससे सभी जीव जीवित रहते हैं, अपना कार्य करते हैं, और विकास करते हैं

हमारा ही समाधान क्यो?

  • हमारा समाधान बिहार बोर्ड कक्षा 10 के न्यूनतम पाठ्यक्रम (Syllabus) पर आधारित है।
  • यह समाधान सरल, आसान और स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत किया गया है।
  • भारती भवन जीवविज्ञान के अभ्यास (Exercise) समाधान के साथ अनेक महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न भी दिए गए हैं।
  • हमारी वेबसाइट पर भारती भवन जीवविज्ञान के साथ-साथ अन्य विषयों के समाधान भी उपलब्ध हैं।
  • यहाँ आपको निःशुल्क उच्च गुणवत्ता वाले PDF मिलेंगे।

जैव प्रक्रम : पोषण (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

I. सही उत्तर का संकेताक्षर (A, B, C या D) लिखें।
1. वैसे पौधे जो पोषण के लिए सड़ी-गाली चीजों पर आश्रित रहते हैं, वे क्या कहलाते हैं?
(A) परजीवी
(B) मृतजीवी
(C) स्वपोषी
(D) परपोषी
उत्तर: (B) मृतजीवी

2. स्वपोषी को भोजन के लिए क्या आवश्यक है?
(A) क्लोरोफिल
(B) सूर्य-प्रकाश
(C) H2O एवं CO2
(D) इनमें सभी
उत्तर: (D) इनमें सभी

3. इनमें कौन प्रकाशसंश्लेषणी अंगक है?
(A) हरितलवक
(B) पत्ती
(C) स्टोमाटा
(D) जड़
उत्तर: (A) हरितलवक

4. वायुमंडल में CO2 का कितना प्रतिशत होता है?
(A) 0.003%
(B) 78%
(C) 0.03%
(D) 21%
उत्तर: (C) 0.03%

5. प्रकाशसंश्लेषण प्रक्रम में निम्नांकित में क्या नहीं होता है?
(A) पानी का टूटना
(B) CO2 का मुक्त होना
(C) ऑक्सीजन का मुक्त होना
(D) CO2 का उपयोग होना
उत्तर: (B) CO2 का मुक्त होना

6. इनमें से किसके द्वारा अमीबा भोजन का अंतर्ग्रहण करता है?
(A) कूटपाद
(B) परिवहन
(C) भोजन-रसधानी
(D) केन्द्रक
उत्तर: (A) कूटपाद

7. इनमें से किस छिद्र के द्वारा ग्रसनी ग्रासनली से जुड़ा होता है?
(A) निगलद्वार
(B) कण्ठद्वार
(C) मलद्वार
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (A) निगलद्वार

8. गृहणी भाग है:
(A) मुखगुहा का
(B) आमाशय का
(C) छोटी आंत का
(D) बड़ी आंत का
उत्तर: (C) छोटी आंत का

जैव प्रक्रम : पोषण (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

II. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।
1. स्वपोषी पौधों में प्रकाश संश्लेषण करने की क्षमता होती है |

2. सौर ऊर्जा का परिवर्तन प्रकाशसंश्लेषण में रासायनिक ऊर्जा में होता है |

3. वायुमंडल से पत्तियाँ CO2 स्टोमाटा (रंध्र) द्वारा ग्रहण करती हैं |

4. वे सारी क्रियाएं जिनके द्वारा जीवों का अनुरक्षण होता है, जैव प्रक्रम कहलाती हैं |

5. सूर्य के प्रकाश को क्लोरोफिल अवशोषित करता है |

6. मनुष्य के आहारनाल की लंबाई करीब 8–10 मीटर तक की होती है |

7. मनुष्य की आमाशय की दीवार से जठर रस नामक स्राव निकलता है |

8. छोटी आंत की ग्रंथियों से निकलने वाला रस आंत्र रस कहलाता है |

भारती भवन जीवविज्ञान के अन्य अध्यायों का समाधान

क्र. सं. अध्याय का नाम
2 श्वसन
3 परिवहन
4 उत्सर्जन
5 नियंत्रण एवं समन्वय
6 जनन
7 आनुवंशिकता
8 हमारा पर्यावरण

जैव प्रक्रम : पोषण (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न)

1. जैव प्रक्रम किसे कहते है?
उत्तर: वे सारी क्रियाएँ जिनके द्वारा जीवों का अनुरक्षण (रखरखाव) होता है, उन्हें जैव प्रक्रम कहते हैं।

2. बहुकोशीय जीवों में ऑक्सीजन की आवश्यकता विसरण द्वारा क्यों नहीं पूरी हो पाती है?
उत्तर: बहुकोशीय जीवों में सभी कोशिकाएँ सीधे पर्यावरण के संपर्क में नहीं होतीं हैं, इसलिए विसरण द्वारा ऑक्सीजन की आवश्यकता पूरी नहीं हो पाती है।

3. जीवों में पोषण की प्रमुख दो विधियाँ कौन-कौन-सी है?
उत्तर: जीवों में पोषण की दो प्रमुख विधियाँ स्वपोषण और परपोषण हैं।

4. हरे पौधों में किस प्रकार का पोषण पाया जाता है?
उत्तर: हरे पौधों में स्वपोषण पाया जाता है।

5. जन्तुओं में पोषण की कौन-सी विधि पायी जाती है?
उत्तर: जन्तुओं में परपोषण विधि पायी जाती है।

6. तीन प्रकार की परपोषण विधियाँ के नाम लिखे।
उत्तर: परपोषण की तीन विधियाँ हैं : स्वपोषण, मृतजीवी पोषण और परजीवी पोषण।

7. संपूर्ण प्रकाशसंश्लेषण की प्रक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखें।
उत्तर: 6CO₂ + 6H₂O + (सूर्यप्रकाश, क्लोरोफिल) → C₆H₁₂O₆ + 6O₂

8. प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में उपोत्पाद के रूप में क्या बनता है?
उत्तर: प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में उपोत्पाद के रूप में ग्लूकोज(C₆H₁₂O₆) और ऑक्सीजन (O₂) बनता हैं।

9. प्रकाशसंश्लेषण की प्रक्रिया हरितलवक या क्लोरोप्लास्ट में ही क्यों होती है?
उत्तर: क्योंकि इनमें क्लोरोफिल वर्णक होता है, जो सूर्य के प्रकाश को अवशोषित करता है।

10. प्रकाश संश्लेषण-प्रक्रिया के लिए किन-किन पदार्थों की आवश्यकता होती है?
उत्तर: प्रकाश संश्लेषण-प्रक्रिया के लिए क्लोरोफिल, सूर्य का प्रकाश, जल और कार्बन डाइऑक्साइड की आवश्यकता होती हैं।

11. प्रकाशसंश्लेषण-प्रक्रिया के लिए पौधे CO₂ कहाँ से प्राप्त करते हैं?
उत्तर: प्रकाशसंश्लेषण के लिए पौधे कार्बन-डाइऑक्साइड वायुमंडल से प्राप्त करते हैं।

12. कवक एवं जीवाणुओं में प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया क्यों नहीं होती है?
उत्तर: कवक एवं जीवाणुओं में क्लोरोफिल नहीं होता है, इसलिए इनमें प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया नहीं होती हैं।

13. पोषण के दृष्टिकोण से अमीबा तथा पैरामीशियम किस प्रकार के जंतु हैं?
उत्तर: पोषण के दृष्टिकोण से अमीबा तथा पैरामीशियम प्राणीसमपोषी जंतु हैं।

14. मनुष्य का आहारनाल कौन-कौन-से मुख्य भागों में बटा होता है?
उत्तर: मुखगुहा, ग्रसनी, ग्रासनली, आमाशय, छोटी आंत, बड़ी आंत और गुदा।

15. ग्रसनी में स्थित दो छिद्रों के नाम लिखे।
उत्तर: निगलद्वार और कंठद्वार।

16. मनुष्य में पाचन आहारनाल के किस भाग से शुरू होता है?
उत्तर: मनुष्य में पाचन मुखगुहा (मुँह) से शुरू होता है।

17. मनुष्य के आहारनाल के किस भाग में पचे हुए भोजन का अवशोषण होता है?
उत्तर: मनुष्य के आहारनाल के छोटी आंत में पचे हुए भोजन का अवशोषण होता है।

18. क्लोरोफिल वर्णक कहाँ पाया जाता है?
उत्तर: क्लोरोफिल वर्णक हरितलवक (क्लोरोप्लास्ट) में पाया जाता है।

19. प्रकाश संश्लेषण-प्रक्रम द्वारा पौधे क्या निर्माण करते हैं?
उत्तर: प्रकाश संश्लेषण-प्रक्रम द्वारा पौधे कार्बोहाइड्रेट (ग्लूकोज) तथा ऑक्सीजन का निर्माण करते हैं।

20. मृतजीवी किसे कहा जाता है?
उत्तर: वैसे जीव जो सड़ी-गली चीजों से अपना पोषण करते हैं।

21. जिस जीव के शरीर से परजीवी भोजन प्राप्त करते हैं, वे क्या कहलाते हैं?
उत्तर: जिस जीव के शरीर से परजीवी भोजन प्राप्त करते हैं, वे पोषी कहलाते हैं।

22. गोबरछत्ता में किस प्रकार का पोषण होता है?
उत्तर: गोबरछत्ता में मृतजीवी पोषण होता है।

23. पत्तियों का कौन-सा अंग CO₂ युक्त वायु का प्रवेश-द्वार है?
उत्तर: स्टोमाटा (रंध्र)।

24. पोषण की दृष्टि से जन्तुओं को क्या कहा जाता है?
उत्तर: पोषण की दृष्टि से जन्तुओं को परपोषी कहा जाता है।

25. अमीबा में भोजन का पाचन कहाँ होता है?
उत्तर: अमीबा में भोजन का पाचन भोजन-रसधानी में होता है।

26. मनुष्य में पाचन के लिए विशेष अंग को क्या कहते हैं?
उत्तर: मनुष्य में पाचन के लिए विशेष अंग को आहारनाल कहते हैं।

27. मनुष्य की जीभ की ऊपरी सतह पर पायी जाने वाली संरचना को क्या कहते हैं?
उत्तर: मनुष्य की जीभ की ऊपरी सतह पर पायी जाने वाली संरचना को स्वाद कलिकाएँ कहते हैं।

28. मुखगुहा से भोजन कहाँ पहुँचता है?
उत्तर: ग्रसनी में।

29. ग्रासनली की दीवार में तरंग की तरह होने वाले सिकुड़न एवं फैलाव को क्या कहते हैं?
उत्तर: क्रमाकुंचन।

30. भोजन में मौजूद प्रोटीन को पेप्टोन में कौन-सा एंजाइम परिवर्तित करता है?
उत्तर: पेप्सिन, भोजन में मौजूद प्रोटीन को पेप्टोन में परिवर्तित करता है।

31. आहारनाल के सबसे लम्बे भाग को क्या कहते हैं?
उत्तर: आहारनाल के सबसे लम्बे भाग को छोटी आंत कहते हैं।

32. शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि क्या है?
उत्तर: शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि यकृत होती है।

33. पाचन की क्रिया कहाँ पूर्ण होती है?
उत्तर: पाचन की क्रिया छोटी आंत में पूर्ण होती है।

34. छोटी आंत एवं बड़ी आंत के जोड़ पर स्थित नली को क्या कहते हैं?
उत्तर: छोटी आंत एवं बड़ी आंत के जोड़ पर स्थित नली को सीकम कहते हैं।

35. आपका भोजन अस्थायी तौर पर कहाँ संचित रहता है?
उत्तर: आमाशय (पेट) में।

जैव प्रक्रम : पोषण (लघु उत्तरीय प्रश्न)

1. जीवों के लिए पोषण क्यों अनिवार्य है?
उत्तर: जीवों के शरीर की वृद्धि और मरम्मत करने तथा रोगों से लड़ने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है। पोषण हमें ऊर्जा प्रदान करता है। इसलिए जीवों के लिए पोषण अनिवार्य है।

2. पोषण की परिभाषा लिखें।
उत्तर: पोषण वह प्रक्रिया है जिसमें जीव भोजन ग्रहण करते हैं, उसका पाचन करते हैं, और उससे प्राप्त ऊर्जा का उपयोग अपने शरीर के विभिन्न कार्यों, वृद्धि और मरम्मत के लिए करते हैं।

3. स्वपोषण में किन-किन परिस्थितियों का होना आवश्यक है? इसके उपोत्पाद क्या हैं?
उत्तर: स्वपोषण (प्रकाशसंश्लेषण) के लिए सूर्य का प्रकाश, क्लोरोफिल, कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) और जल (H2O) का होना आवश्यक है। इसके उपोत्पाद ऑक्सीजन (O2) और जल (H2O) हैं।

4. परपोषण से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: परपोषण वह विधि है जिसमें जीव अपने भोजन के लिए सीधे या परोक्ष रूप से अन्य जीवों पर निर्भर रहते हैं।

5. मृतजीवी पोषण किसे कहते हैं?
उत्तर: मृतजीवी पोषण वह विधि है जिसमें जीव अपना भोजन सड़ी-गली चीजों, मृत कार्बनिक पदार्थों या विघटित पदार्थों से प्राप्त करते हैं।

6. परजीवी पोषण क्या है?
उत्तर: परजीवी पोषण वह विधि है जिसमें एक जीव (परजीवी) दूसरे जीव (पोषी) के शरीर के अंदर या बाहर रहकर उससे अपना भोजन प्राप्त करता है।

7. प्राणीसमपोषी जीव किसे कहते हैं?
उत्तर: प्राणी समपोषी जीव वे होते हैं जो ठोस या तरल रूप में भोजन ग्रहण करते हैं, उसका पाचन करते हैं, और फिर अवशोषण करते हैं। उदाहरण: अमीबा, मनुष्य।

8. प्रकाशसंश्लेषण से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: प्रकाशसंश्लेषण वह प्रक्रिया है जिसमें हरे पौधे सूर्य के प्रकाश, क्लोरोफिल, कार्बन डाइऑक्साइड और जल का उपयोग करके अपना भोजन (कार्बोहाइड्रेट) बनाते हैं तथा ऑक्सीजन छोड़ते हैं।

9. पत्तियों को प्रकाशसंश्लेषणी अंग क्यों कहा जाता है?
उत्तर: पत्तियों को प्रकाशसंश्लेषणी अंग कहा जाता है क्योंकि उनमें क्लोरोफिल होता है और प्रकाश संश्लेषण की अधिकांश प्रक्रिया पत्तियों में ही होती है।

10. भोजन के पाचन से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: भोजन का पाचन वह प्रक्रिया है जिसमें जटिल, अघुलनशील भोजन पदार्थों को एंजाइमों की सहायता से सरल, घुलनशील रूपों में तोड़ा जाता है ताकि उन्हें शरीर द्वारा अवशोषित किया जा सके।

11. मनुष्य के मुखगुहा में कितनी जोड़ी लार ग्रंथियाँ पाई जाती हैं? उनके नाम लिखें।
उत्तर: मनुष्य के मुखगुहा में तीन जोड़ी लार ग्रंथियाँ पाई जाती हैं।
1. पैरोटिड ग्रंथि 2. सबमैंडिबुलर ग्रंथि तथा 3. सबलिंगुअल ग्रंथि।

12. मनुष्य में आमाशय कितने भागों में बटा होता है? उनके नाम लिखें।
उत्तर: मनुष्य में आमाशय मुख्य रूप से तीन भागों में बटा होता है: कार्डियक (अग्र भाग), फंडिक (मध्य भाग), और पाइलोरिक (पश्च भाग)।

13. मनुष्य के छोटी आंत की लंबाई कितनी होती है? छोटी आंत के तीन भागों के नाम लिखें।
उत्तर: मनुष्य के छोटी आंत की लंबाई लगभग 6 – 7 मीटर होती है। छोटी आंत के तीन भाग हैं: ग्रहणी (डुओडेनम), जेजुनम, और इलियम।

जैव प्रक्रम : पोषण (दीर्घुत्तरीय प्रश्न)

1. पोषण किसे कहते है? जीवों में होने वाली विभिन्न पोषण विधियों का उल्लेख करें ।
उत्तर: पोषण वह प्रक्रिया है जिसमें जीव ऊर्जा प्राप्त करने, वृद्धि करने और शरीर की मरम्मत के लिए भोजन ग्रहण करते हैं। जीवों में होने वाले विभिन्न पोषण की मुख्य विधियाँ निम्नलिखित हैं:
1. स्वपोषण : पोषण की वह विधि जिसमें जीव स्वयं भोजन बनाते हैं। उदाहरण : हरे पौधे जो प्रकाश की उपस्थिति में जल एवं कार्बन-डाइऑक्साइड का उपयोग कर प्रकाशसंश्लेषण द्वारा अपना भोजन बनाते हैं।
2. परपोषण : पोषण की वह विधि जिसमें जीव अपने भोजन के लिए अन्य स्रोतों पर निर्भर होते हैं। उदाहरण : मनुष्य अपने भोजन के लिए पेड़-पौधों तथा अन्य जीवों पर निर्भर रहता है। परपोषण तीन प्रकार के होते हैं:
(i) मृतजीवी पोषण : मृतजीवी पोषण में जीव मृत जंतुओं तथा पौधों के शरीर से अपना भोजन प्राप्त करते हैं। (जैसे कवक)।
(ii) परजीवी पोषण : परजीवी पोषण में जीव दूसरे प्राणी के संपर्क में, स्थाई या अस्थाई रूप से रहकर अपना भोजन प्राप्त करतें हैं। (जैसे अमरबेल)।
(iii) प्राणी समपोषण : प्राणी संपोषण में जीव अपना भोजन ठोस या तरल के रूप में जंतुओं के भोजन ग्रहण करने की विधि द्वारा ग्रहण करते हैं। (जैसे मनुष्य)।

2. प्रकाश-संश्लेषण प्रक्रिया को संक्षेप में समझाएँ।
उत्तर: प्रकाश-संश्लेषण वह प्रक्रिया है जिसमें हरे पेड़-पौधे सूर्य के प्रकाश की ऊर्जा से CO2 और H2O का उपयोग कर अपना भोजन ग्लूकोज(कार्बोहाइड्रेट) बनाते हैं और इस प्रक्रिया में O2 में भी निकलता है।
6CO2 + 6H2O + क्लोरोफिल + सूर्य प्रकाश ⟶ C6H12O6 + 6O2
प्रकाश-संश्लेषण प्रक्रिया में सरल अकार्बनिक अणु (CO2 और H2O) कार्बनिक अणु (C6H12O6) में परिवर्तित होते हैं।

3. एक प्रयोग द्वारा दर्शाएं कि प्रकाश-संश्लेषण के लिए क्लोरोफिल आवश्यक है।
उत्तर: एक क्रोटन या कोलियस की चित्तीदार पत्ती को तोड़ें। उसकी हरी और सफेद चित्तियों को रेखांकित करें। इस पत्ती को बीकर में रखे पानी में डालकर कुछ देर उबालें और उबालने के पश्चात उसे गर्म ऐल्कोहॉल या स्प्रिट में डाल दें। अब इस ऐल्कोहॉल वाले बीकर को वाटर बाथ (water bath) में रखकर उबालें। थोड़ी देर में आप देखेंगे कि स्प्रिट हरे रंग का होता जा रहा है; क्योंकि पत्ती में मौजूद हरा वर्णक क्लोरोफिल पत्ती से निकलकर धीरे-धीरे ऐल्कोहॉल में घुल जाता है।
Human Digestive System
इसके बाद जब पत्ती रंगहीन, अर्थात हलके पीले रंग की या सफेद हो जाए तो बीकर को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने के बाद पत्ती को पानी में अच्छी तरह धो डालें। इसके बाद इस पत्ती को पेट्रीडिश (Petri dish) में रखकर उसपर आयोडीन की कुछ बूंदें डालें। आप पाएँगे कि पत्ती का हरी चित्तियोंवाला भाग गाढ़ा नीला रंग का हो जाता है, परंतु पत्ती का सफेद चित्तियोंवाला भाग नीला नहीं होता है। इसका अर्थ यह हुआ कि सफेद भाग पर आयोडीन का कोई असर नहीं हुआ। ऐसा क्यों हुआ? हरी चित्तियोंवाले भाग में चूँकि क्लोरोफिल मौजूद था, इसीलिए उस हिस्से में प्रकाशसंश्लेषण की प्रक्रिया हुई, जिससे उसमें मंड का निर्माण भी हुआ, परंतु पत्ती के सफेद चित्तियोंवाले भाग में क्लोरोफिल अनुपस्थित होता है, इसीलिए उस भाग में न तो प्रकाशसंश्लेषण की प्रक्रिया हुई और न ही मंड या स्टार्च का निर्माण हुआ। इससे यह साबित होता है कि बिना क्लोरोफिल के प्रकाशसंश्लेषण की प्रक्रिया संपन्न नहीं हो सकती।

4. प्रकाशसंश्लेषण के लिए CO2 आवश्यक है, इसे साबित करने के लिए एक प्रयोग का वर्णन करें।
उत्तर: एक लंबी पत्तीवाले पौधे को, जो गमले में लगा हो, दो दिनों तक अँधेरे में रख दें। इससे इस पौधे में प्रकाशसंश्लेषण की प्रक्रिया नहीं हो पाएगी और पत्तियों में स्टार्च नहीं बनेगा। अब एक चौड़े मुँह की बोतल में थोड़ा-सा कास्टिक पोटाश (KOH) का सांद्र घोल ले लें। बोतल के कॉर्क को बीचोबीच काटकर दो टुकड़ों में बाँट दें और टुकड़ों के बीच पत्ती को इस प्रकार दबाकर डालें कि पत्ती का आधा भाग बोतल के अंदर हो और पत्ती का आधा भाग बोतल से बाहर। उपकरण को कुछ घंटों के लिए सूर्य की रोशनी में छोड़ दें।
Human Digestive System
करीबन चार घंटों के बाद पत्ती को बोतल से बाहर निकालकर तोड़ लें एवं स्टार्च की मौजूदगी की जाँच करें। इसके लिए पत्ती को ऐल्कोहॉल में थोड़ी देर तक उबाल लें। जब पत्ती रंगहीन हो जाए तब इसे पानी से धोकर आयोडीन के घोल में डुबा दें। आप पाएँगे कि पत्ती का वह भाग जो बोतल के बाहर था, गाढ़े नीले रंग का हो जाता है तथा जो भाग अंदर था, वह हलके पीले रंग का हो जाता है। इसका कारण यह है कि आयोडीन स्टार्च को नीला कर देता है। पत्ती का वह भाग जो बोतल के अंदर था, नीला नहीं होगा; क्योंकि पोटाश का घोल कार्बन डाइऑक्साइड को सोख लेता है जिससे पत्ती के भीतरी भाग में स्टार्च नहीं बन पाता है। इस प्रयोग से यह साबित होता है कि प्रकाशसंश्लेषण प्रक्रिया के लिए कार्बन डाईऑक्साइड आवश्यक है।

5. अमीबा का भोजन क्या है? अमीबा में पोषण का वर्णन करें।
उत्तर: अमीबा प्राणी समपोषी जीव है। इसका भोजन शैवाल के छोटे-छोटे टुकड़े, बैक्टीरिया आदि हैं।
यह मृदुजलीय, एककोशीय तथा अनिश्चित आकार का प्राणी है। इसका आकार कूटपादों (pseudopodia) के बनने और बिगड़ने के कारण बदलता रहता है। इसके शरीर में पोषण के लिए कोई विशेष रचना नहीं होती है। ये अपने कूटपादों की मदद से ही भोजन ग्रहण करता है।
अमीबा में पोषण अंतर्ग्रहण, पाचन तथा बहिष्करण प्रक्रियाओं द्वारा पूर्ण होता है। अमीबा में भोजन के अंतर्ग्रहण के लिए मुख जैसा कोई निश्चित स्थान नहीं होता है, बल्कि यह शरीर की सतह के किसी भी स्थान से हो सकता है। भोजन जब अमीबा के बिलकुल समीप होता है तब अमीबा भोजन के चारों ओर कूटपादों का निर्माण करता है। कूटपाद तेजी से बढ़ते हैं और भोजन को पूरी तरह घेर लेते हैं। धीरे-धीरे कूटपादों के सिरे तथा फिर पार्श्व आपस में जुड़ जाते हैं। इस तरह एक भोजन-रसधानी (food vacuole) का निर्माण हो जाता है जिसमें भोजन के साथ जल भी होता है।
Human Digestive System
भोजन का पाचन भोजन-रसधानी में ही एंजाइमों के द्वारा होता है। पचा हुआ भोजन भोजन-रसधानी से निकलकर कोशिकाद्रव्य में पहुँच जाता है, वहाँ से फिर समूचे शरीर में वितरित हो जाता है। अमीबा में अपचे भोजन को शरीर से बाहर निकालने के लिए निश्चित स्थान नहीं होता है। शरीर की सतह के किसी भाग में एक अस्थायी छिद्र का निर्माण होता है जिससे अपचा भोजन बाहर निकल जाता है।

6. मनुष्य के आहारनाल की रचना का वर्णन करें।
उत्तर: मनुष्य का आहारनाल लगभग 8-10 मीटर लंबी नली है, जिसमें मुख्य भाग हैं:
मुखगुहा: भोजन चबाया जाता है, लार मिलती है।
ग्रसनी व ग्रासनली: भोजन को आमाशय तक ले जाती है।
आमाशय: भोजन का आंशिक पाचन होता है।
छोटी आंत: मुख्य पाचन और अवशोषण होता है।
बड़ी आंत: जल का अवशोषण और मल संग्रहण होता है।
गुदा: अपचित भोजन बाहर निकलता है।

7. मनुष्य के आहारनाल में पाचन की क्रिया का वर्णन करें।
उत्तर: पाचन प्रक्रिया निम्न प्रकार से होती है:
मुखगुहा: भोजन चबाया जाता है, लार से स्टार्च पचता है।
आमाशय: HCl और पेप्सिन से प्रोटीन पाचन।
छोटी आंत: यकृत व अग्न्याशय से रस मिलते हैं; वसा, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन पचते हैं और अवशोषण होता है।
बड़ी आंत: जल का अवशोषण।
गुदा: मल उत्सर्जन।

8. मनुष्य के आहारनाल का एक स्वच्छ नामांकित चित्र बनाएँ। वर्णन की आवश्यकता नहीं है।
उत्तर:
Human Digestive System

कुछ अन्य महत्त्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

I. सही उत्तर का संकेताक्षर (A, B, C या D) लिखें।
1. सजीव और निर्जीव के बीच मुख्य अंतर क्या है?
(A) आणविक गति की उपस्थिति
(B) रंग का होना
(C) आकार का बड़ा होना
(D) स्थिरता
उत्तर: (A) आणविक गति की उपस्थिति
व्याख्या : जीवों में आणविक स्तर पर गतियाँ होती हैं जो निर्जीवों में नहीं पाई जातीं, जैसे जीवद्रव्य में अणुओं की विशेष व्यवस्था।

2. जैव प्रक्रम क्या कहलाते हैं?
(A) जीवों के अनुरक्षण से संबंधित क्रियाएँ
(B) केवल वृद्धि से संबंधित क्रियाएँ
(C) पर्यावरण परिवर्तन
(D) निर्जीवों की क्रियाएँ
उत्तर: (A) जीवों के अनुरक्षण से संबंधित क्रियाएँ
व्याख्या : वे सारी क्रियाएँ जिनसे जीवों का अनुरक्षण होता है, जैव प्रक्रम कहलाती हैं, जैसे पोषण, श्वसन आदि।

3. विषाणु को सजीव क्यों नहीं माना जाता जब तक वे किसी कोशिका को संक्रमित नहीं करते?
(A) आणविक गति का अभाव
(B) आकार छोटा होना
(C) रंग न होना
(D) गति न करना
उत्तर: (A) आणविक गति का अभाव
व्याख्या : विषाणु में आणविक गति नहीं होती जब तक वे जीवित कोशिका को संक्रमित नहीं करते।

4. जीवों की रचनात्मक इकाई क्या है?
(A) कोशिका
(B) अणु
(C) परमाणु
(D) ऊतक
उत्तर: (A) कोशिका
व्याख्या : कोशिकाएँ सभी जीवों की रचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाइयाँ हैं।

5. पोषण से क्या प्राप्त होता है?
(A) ऊर्जा और जीवद्रव्य निर्माण
(B) केवल पानी
(C) केवल ऑक्सीजन
(D) केवल कार्बन
उत्तर: (A) ऊर्जा और जीवद्रव्य निर्माण
व्याख्या : पोषण से ऊर्जा की आपूर्ति और टूटे-फूटे ऊतकों की मरम्मत के लिए जीवद्रव्य का निर्माण होता है।

6. स्वपोषण क्या है?
(A) अपना भोजन स्वयं संश्लेषित करना
(B) अन्य जीवों पर निर्भर रहना
(C) मृत पदार्थ से पोषण
(D) परजीवी होना
उत्तर: (A) अपना भोजन स्वयं संश्लेषित करना
व्याख्या : स्वपोषी जीव अपना भोजन स्वयं बनाते हैं, जैसे हरे पौधे।

7. परपोषण के कितने मुख्य प्रकार हैं?
(A) तीन
(B) दो
(C) चार
(D) एक
उत्तर: (A) तीन
व्याख्या : परपोषण के प्रकार: मृतजीवी, परजीवी और प्राणिसम पोषण।

8. मृतजीवी पोषण में जीव क्या करते हैं?
(A) मृत शरीर से घुलित कार्बनिक पदार्थ अवशोषित करना
(B) जीवित जीव से पोषण लेना
(C) स्वयं भोजन बनाना
(D) ठोस भोजन निगलना
उत्तर: (A) मृत शरीर से घुलित कार्बनिक पदार्थ अवशोषित करना
व्याख्या : मृतजीवी मृत जंतुओं और पौधों से तरल रूप में पोषण ग्रहण करते हैं।

9. अपघटक कौन कहलाते हैं?
(A) मृतजीवी
(B) स्वपोषी
(C) परजीवी
(D) प्राणिसमभोजी
उत्तर: (A) मृतजीवी
व्याख्या : मृतजीवी मृत शरीरों को अपघटित कर मूल तत्त्वों में बदलते हैं, इसलिए अपघटक कहलाते हैं।

10. परजीवी पोषण में पोषी क्या है?
(A) जिस जीव से परजीवी भोजन लेता है
(B) परजीवी स्वयं
(C) मृत शरीर
(D) हरा पौधा
उत्तर: (A) जिस जीव से परजीवी भोजन लेता है
व्याख्या : परजीवी दूसरे जीव (पोषी) से भोजन प्राप्त करते हैं।

11. प्राणिसम पोषण किसमें पाया जाता है?
(A) अमीबा, मेढ़क, मनुष्य
(B) हरे पौधों में
(C) कवकों में
(D) विषाणुओं में
उत्तर: (A) अमीबा, मेढ़क, मनुष्य
व्याख्या : प्राणिसम पोषण में ठोस या तरल भोजन जंतुओं की विधि से ग्रहण किया जाता है।

12. प्रकाशसंश्लेषण क्या है?
(A) पौधों द्वारा भोजन निर्माण की प्रक्रिया
(B) जंतुओं में पाचन
(C) उत्सर्जन
(D) श्वसन
उत्तर: (A) पौधों द्वारा भोजन निर्माण की प्रक्रिया
व्याख्या : हरे पौधे CO2 और H2O से ग्लूकोस बनाते हैं।

13. क्लोरोफिल का कार्य क्या है?
(A) सूर्य प्रकाश अवशोषित करना
(B) जल अवशोषित करना
(C) ऑक्सीजन मुक्त करना
(D) CO2 मुक्त करना
उत्तर: (A) सूर्य प्रकाश अवशोषित करना
व्याख्या : क्लोरोफिल सूर्य की ऊर्जा को अवशोषित कर प्रकाशसंश्लेषण में उपयोग करता है।

14. प्रकाशसंश्लेषण का स्थान कहाँ है?
(A) क्लोरोप्लास्ट
(B) माइटोकॉन्ड्रिया
(C) राइबोसोम
(D) नाभिक
उत्तर: (A) क्लोरोप्लास्ट
व्याख्या : प्रकाशसंश्लेषण क्लोरोप्लास्ट में होता है।

15. रंध्रों का कार्य क्या है?
(A) CO2 का आदान-प्रदान
(B) भोजन संचय
(C) वृद्धि
(D) जनन
उत्तर: (A) CO2 का आदान-प्रदान
व्याख्या : रंध्रों से CO2 पत्तियों में प्रवेश करती है।

16. प्रकाशसंश्लेषण के लिए आवश्यक घटक कितने हैं?
(A) चार
(B) तीन
(C) दो
(D) पाँच
उत्तर: (A) चार
व्याख्या : क्लोरोफिल, CO2, जल, सूर्य प्रकाश।

17. जल का अवशोषण पौधों में कहाँ से होता है?
(A) जड़ों से
(B) पत्तियों से
(C) तने से
(D) फूलों से
उत्तर: (A) जड़ों से
व्याख्या : जड़ें भूमि से जल और खनिज अवशोषित करती हैं।

18. प्रकाशसंश्लेषण में सूर्य प्रकाश का क्या कार्य है?
(A) ऊर्जा प्रदान करना
(B) CO2 प्रदान करना
(C) जल प्रदान करना
(D) क्लोरोफिल बनाना
उत्तर: (A) ऊर्जा प्रदान करना
व्याख्या : सूर्य प्रकाश ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में बदलता है।

19. प्रकाश अभिक्रिया क्या है?
(A) जल का प्रकाशिक अपघटन
(B) CO2 का अपचयन
(C) ग्लूकोस निर्माण
(D) ऑक्सीजन अवशोषण
उत्तर: (A) जल का प्रकाशिक अपघटन
व्याख्या : प्रकाश अभिक्रिया में जल H2 और O2 में विभक्त होता है।

20. अप्रकाशिक अभिक्रिया में क्या होता है?
(A) ग्लूकोस निर्माण
(B) जल अपघटन
(C) प्रकाश अवशोषण
(D) क्लोरोफिल सक्रियण
उत्तर: (A) ग्लूकोस निर्माण
व्याख्या : अप्रकाशिक अभिक्रिया में CO2 का अपचयन कर ग्लूकोस बनता है।

21. जंतु किस प्रकार के पोषी हैं?
(A) परपोषी
(B) स्वपोषी
(C) मृतजीवी
(D) परजीवी
उत्तर: (A) परपोषी
व्याख्या : जंतु भोजन के लिए अन्य जीवों पर निर्भर होते हैं।

22. अमीबा में भोजन ग्रहण कैसे होता है?
(A) कूटपादों से
(B) सीलिया से
(C) मुख से
(D) रंध्रों से
उत्तर: (A) कूटपादों से
व्याख्या : अमीबा कूटपादों से भोजन घेरकर भोजन रसधानी बनाता है।

23. पैरामीशियम में भोजन अंतर्ग्रहण का स्थान क्या है?
(A) कोशिकामुख
(B) कूटपाद
(C) रंध्र
(D) त्वचा
उत्तर: (A) कोशिकामुख
व्याख्या : पैरामीशियम में कोशिकामुख से भोजन ग्रहण होता है।

24. मनुष्य का आहारनाल कितना लंबा है?
(A) 8-10 मीटर
(B) 2-3 मीटर
(C) 1 मीटर
(D) 20 मीटर
उत्तर: (A) 8-10 मीटर
व्याख्या : मनुष्य का आहारनाल मुखगुहा से मलद्वार तक 8-10 मीटर लंबा है।

25. मुखगुहा में क्या स्थित है?
(A) जीभ और दाँत
(B) आमाशय
(C) यकृत
(D) अग्न्याशय
उत्तर: (A) जीभ और दाँत
व्याख्या : मुखगुहा में जीभ स्वाद कलिकाएँ और दाँत भोजन चबाने के लिए होते हैं।

26. मनुष्य में दाँतों की संख्या कितनी है?
(A) 32
(B) 20
(C) 28
(D) 42
उत्तर: (A) 32
व्याख्या : वयस्क मनुष्य में 32 दाँत होते हैं: कर्तनक, भेदक, अग्रचर्वणक, चर्वणक।

27. दंत-अस्थिक्षय क्या है?
(A) दाँतों में छिद्र
(B) दाँत मजबूत होना
(C) मसूढ़े स्वस्थ होना
(D) जीभ की समस्या
उत्तर: (A) दाँतों में छिद्र
व्याख्या : मीठी चीजों से बैक्टीरिया अम्ल बनाते हैं जो दाँतों में छिद्र करते हैं।

28. लारग्रंथियाँ कितनी जोड़ी हैं?
(A) तीन
(B) दो
(C) चार
(D) एक
उत्तर: (A) तीन
व्याख्या : पैरोटिड, सबमैंडिबुलर और सबलिंगुअल लारग्रंथियाँ।

29. ग्रसनी में क्या होता है?
(A) निगलद्वार और कंठद्वार
(B) पाचन
(C) अवशोषण
(D) उत्सर्जन
उत्तर: (A) निगलद्वार और कंठद्वार
व्याख्या : ग्रसनी में भोजन ग्रासनली में और हवा श्वासनली में जाती है।

30. ग्रासनली में क्या गति होती है?
(A) क्रमाकुंचन
(B) विसरण
(C) प्रकाशसंश्लेषण
(D) अपचयन
उत्तर: (A) क्रमाकुंचन
व्याख्या : क्रमाकुंचन से भोजन आमाशय में जाता है।

31. आमाशय का आकार क्या है?
(A) चौड़ी थैली
(B) पतली नली
(C) गोलाकार
(D) आयताकार
उत्तर: (A) चौड़ी थैली
व्याख्या : आमाशय चौड़ी थैली जैसी रचना है।

32. जठर रस में क्या होता है?
(A) HCl, पेप्सिनोजेन
(B) केवल जल
(C) केवल ऑक्सीजन
(D) CO2
उत्तर: (A) HCl, पेप्सिनोजेन
व्याख्या : जठर रस में HCl पेप्सिनोजेन को पेप्सिन में बदलता है।

33. पेप्टिक अल्सर क्या है?
(A) आमाशय की दीवार में घाव
(B) दाँतों में छिद्र
(C) जीभ की समस्या
(D) ग्रासनली की समस्या
उत्तर: (A) आमाशय की दीवार में घाव
व्याख्या : अत्यधिक अम्ल से आमाशय की दीवार में घाव हो जाता है।

34. छोटी आँत की लंबाई कितनी है?
(A) 6 मीटर
(B) 2 मीटर
(C) 10 मीटर
(D) 1 मीटर
उत्तर: (A) 6 मीटर
व्याख्या : छोटी आँत लगभग 6 मीटर लंबी है।

35. छोटी आँत के भाग क्या हैं?
(A) ग्रहणी, जेजुनम, इलियम
(B) कोलन, रेक्टम
(C) ग्रसनी, ग्रासनली
(D) मुखगुहा, आमाशय
उत्तर: (A) ग्रहणी, जेजुनम, इलियम
व्याख्या : छोटी आँत ग्रहणी, जेजुनम और इलियम में बँटी है।

36. पित्त का कार्य क्या है?
(A) वसा का पायसीकरण
(B) प्रोटीन पाचन
(C) कार्बोहाइड्रेट पाचन
(D) जल अवशोषण
उत्तर: (A) वसा का पायसीकरण
व्याख्या : पित्त वसा को छोटे कणों में तोड़ता है।

37. अग्न्याशयी रस में कौन सा एंजाइम नहीं है?
(A) इनवर्टेस
(B) ट्रिप्सिन
(C) एमाइलेस
(D) लाइपेस
उत्तर: (A) इनवर्टेस
व्याख्या : इनवर्टेस आंत्र-रस में होता है, अग्न्याशयी रस में ट्रिप्सिन, एमाइलेस, लाइपेस होते हैं।

38. आंत्र-रस को क्या कहते हैं?
(A) सक्कस एंटेरीकस
(B) जठर रस
(C) पित्त
(D) लार
उत्तर: (A) सक्कस एंटेरीकस
व्याख्या : छोटी आँत की ग्रंथियों का स्राव सक्कस एंटेरीकस है।

39. पचे भोजन का अवशोषण कहाँ होता है?
(A) इलियम के विलाई से
(B) आमाशय में
(C) ग्रासनली में
(D) मुख में
उत्तर: (A) इलियम के विलाई से
व्याख्या : इलियम में विलाई पचे भोजन को अवशोषित करते हैं।

40. बड़ी आँत के भाग क्या हैं?
(A) कोलन और रेक्टम
(B) ग्रहणी और जेजुनम
(C) ग्रसनी और ग्रासनली
(D) मुख और आमाशय
उत्तर: (A) कोलन और रेक्टम
व्याख्या : बड़ी आँत कोलन (उपरिगामी, अनुप्रस्थ, अधोगामी) और रेक्टम में बँटी है।

41. ऐपेंडिक्स क्या है?
(A) अवशेषी अंग
(B) पाचक ग्रंथि
(C) श्वसन अंग
(D) परिवहन अंग
उत्तर: (A) अवशेषी अंग
व्याख्या : मनुष्य में ऐपेंडिक्स का कोई कार्य नहीं, यह अवशेषी अंग है।

42. मल का निर्माण कहाँ होता है?
(A) बड़ी आँत में
(B) छोटी आँत में
(C) आमाशय में
(D) मुख में
उत्तर: (A) बड़ी आँत में
व्याख्या : अपचा भोजन बड़ी आँत में जल अवशोषित कर मल बनता है।

43. जीवद्रव्य क्या है?
(A) जीवन का मूलाधार
(B) निर्जीव पदार्थ
(C) केवल जल
(D) केवल CO2
उत्तर: (A) जीवन का मूलाधार
व्याख्या : जीवद्रव्य में सजीवों के गुण विद्यमान रहते हैं।

44. बहुकोशिकीय जीवों में परिवहन तंत्र क्यों आवश्यक है?
(A) कोशिकाओं तक पदार्थ पहुँचाने के लिए
(B) केवल वृद्धि के लिए
(C) जनन के लिए
(D) उत्तेजनशीलता के लिए
उत्तर: (A) कोशिकाओं तक पदार्थ पहुँचाने के लिए
व्याख्या : विसरण से सभी कोशिकाएँ पर्यावरण से संपर्क नहीं कर पातीं।

45. जनन से क्या होता है?
(A) संख्या में वृद्धि
(B) ऊर्जा प्राप्ति
(C) अपशिष्ट निष्कासन
(D) आणविक गति
उत्तर: (A) संख्या में वृद्धि
व्याख्या : सभी जीवधारी जनन द्वारा अपनी संख्या बढ़ाते हैं।

46. स्वपोषण और परपोषण में मूल अंतर क्या है?
(A) सरल से जटिल बनाना vs जटिल से सरल
(B) दोनों समान
(C) केवल ऊर्जा
(D) केवल जल
उत्तर: (A) सरल से जटिल बनाना vs जटिल से सरल
व्याख्या : स्वपोषण में सरल अकार्बनिक से जटिल कार्बनिक, परपोषण में विपरीत।

47. गोबरछत्ता किस प्रकार का पौधा है?
(A) मृतजीवी
(B) स्वपोषी
(C) परजीवी
(D) प्राणिसम
उत्तर: (A) मृतजीवी
व्याख्या : गोबरछत्ता सड़े-गले कार्बनिक पदार्थ से पोषण लेता है।

48. अमरबेल क्या है?
(A) परजीवी पौधा
(B) स्वपोषी
(C) मृतजीवी
(D) जंतु
उत्तर: (A) परजीवी पौधा
व्याख्या : अमरबेल अन्य पौधों पर आश्रित रहती है।

49. प्रकाशसंश्लेषण का समीकरण क्या है?
(A) 6CO2 + 12H2O → C6H12O6 + 6O2 + 6H2O
(B) CO2 + H2O → O2
(C) C6H12O6 → CO2
(D) O2 + H2O → CO2
उत्तर: (A) 6CO2 + 12H2O → C6H12O6 + 6O2 + 6H2O
व्याख्या : क्लोरोफिल और सूर्य प्रकाश में यह प्रतिक्रिया होती है।

50. रंध्रों का खुलना-बंद होना किस पर निर्भर है?
(A) द्वार कोशिकाओं की स्फीति
(B) क्लोरोफिल पर
(C) जड़ों पर
(D) तने पर
उत्तर: (A) द्वार कोशिकाओं की स्फीति
व्याख्या : द्वार कोशिकाएँ जल अवशोषित कर फूलती हैं तो रंध्र खुलता है।

51. क्लोरोफिल को क्या कहते हैं?
(A) प्रकाशसंश्लेषी इकाई
(B) अपघटक
(C) पोषी
(D) एंजाइम
उत्तर: (A) प्रकाशसंश्लेषी इकाई
व्याख्या : क्लोरोफिल प्रकाशसंश्लेषण का वास्तविक अणु है।

52. जलीय पौधे जल अवशोषण कैसे करते हैं?
(A) बाहरी हिस्से से
(B) जड़ों से
(C) पत्तियों से
(D) फूलों से
उत्तर: (A) बाहरी हिस्से से
व्याख्या : जलीय पौधे बाहरी सतह से जल और लवण अवशोषित करते हैं।

53. प्रकाशसंश्लेषण में ऑक्सीजन कहाँ से मुक्त होता है?
(A) जल से
(B) CO2 से
(C) क्लोरोफिल से
(D) सूर्य से
उत्तर: (A) जल से
व्याख्या : जल का अपघटन से ऑक्सीजन मुक्त होता है।

54. अमीबा में अपचे भोजन का निष्कासन कैसे होता है?
(A) शरीर की सतह से अस्थायी छिद्र से
(B) मुख से
(C) रंध्र से
(D) जड़ से
उत्तर: (A) शरीर की सतह से अस्थायी छिद्र से
व्याख्या : अमीबा में निश्चित स्थान नहीं, सतह से बहिष्करण होता है।

55. पैरामीशियम का शरीर किससे ढका है?
(A) सीलिया
(B) कूटपाद
(C) त्वचा
(D) क्लोरोप्लास्ट
उत्तर: (A) सीलिया
व्याख्या : सीलिया गति और भोजन ग्रहण में मदद करती है।

56. मनुष्य में दाँतों के प्रकार कितने हैं?
(A) चार
(B) तीन
(C) दो
(D) पाँच
उत्तर: (A) चार
व्याख्या : कर्तनक, भेदक, अग्रचर्वणक, चर्वणक।

57. एपिग्लौटिस का कार्य क्या है?
(A) कंठद्वार ढंकना
(B) भोजन चबाना
(C) जल अवशोषण
(D) CO2 ग्रहण
उत्तर: (A) कंठद्वार ढंकना
व्याख्या : भोजन निगलते समय श्वासनली में भोजन न जाए।

58. आमाशय में काइम क्या है?
(A) गाढ़ा लेई जैसा भोजन
(B) तरल चाइल
(C) मल
(D) लार
उत्तर: (A) गाढ़ा लेई जैसा भोजन
व्याख्या : आमाशय में भोजन काइम बनता है।

59. यकृत का भार कितना है?
(A) 1.5 kg
(B) 0.5 kg
(C) 2 kg
(D) 3 kg
उत्तर: (A) 1.5 kg
व्याख्या : यकृत शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि है।

60. अग्न्याशयी रस में ट्रिप्सिन क्या करता है?
(A) प्रोटीन को ऐमीनो अम्ल में बदलना
(B) वसा पायसीकरण
(C) कार्बोहाइड्रेट पाचन
(D) जल अवशोषण
उत्तर: (A) प्रोटीन को ऐमीनो अम्ल में बदलना
व्याख्या : ट्रिप्सिन पेप्टोन को ऐमीनो अम्ल में बदलता है।

61. चाइल क्या है?
(A) छोटी आँत में तरल पचा भोजन
(B) काइम
(C) मल
(D) लार
उत्तर: (A) छोटी आँत में तरल पचा भोजन
व्याख्या : पाचन पूर्ण होने पर काइम चाइल बनता है।

62. बड़ी आँत में क्या अवशोषित होता है?
(A) अतिरिक्त जल
(B) प्रोटीन
(C) वसा
(D) कार्बोहाइड्रेट
उत्तर: (A) अतिरिक्त जल
व्याख्या : अपचे भोजन से जल अवशोषित कर मल बनता है।

63. आणविक गति का अभाव किसमें है?
(A) निर्जीवों में
(B) सजीवों में
(C) पौधों में
(D) जंतुओं में
उत्तर: (A) निर्जीवों में
व्याख्या : निर्जीवों में अणुओं की विशेष व्यवस्था नहीं होती।

64. न्यूक्लियोप्रोटीन क्या बनाते हैं?
(A) जीवद्रव्य
(B) क्लोरोफिल
(C) एंजाइम
(D) हार्मोन
उत्तर: (A) जीवद्रव्य
व्याख्या : न्यूक्लियोप्रोटीन और अन्य तत्त्व जीवद्रव्य बनाते हैं।

65. एककोशिकीय जीवों में उत्सर्जन कैसे होता है?
(A) विसरण से
(B) विशेष अंग से
(C) परिवहन तंत्र से
(D) जनन से
उत्तर: (A) विसरण से
व्याख्या : एककोशिकीय जीवों में विसरण से अपशिष्ट निकलते हैं।

66. पोषक तत्त्व क्या हैं?
(A) भोजन के तत्त्व जो ऊर्जा देते हैं
(B) केवल जल
(C) केवल हवा
(D) मिट्टी
उत्तर: (A) भोजन के तत्त्व जो ऊर्जा देते हैं
व्याख्या : पोषक तत्त्व जीवन क्रियाओं के लिए आवश्यक हैं।

67. ऑटोट्रॉफ का अर्थ क्या है?
(A) स्व + पोषण
(B) पर + पोषण
(C) मृत + पोषण
(D) प्राणि + पोषण
उत्तर: (A) स्व + पोषण
व्याख्या : ऑटो = स्व, ट्रॉफ = पोषण।

68. हेटरोट्रॉफ में भोजन का क्या होता है?
(A) जटिल से सरल में निम्नीकरण
(B) सरल से जटिल
(C) कोई परिवर्तन नहीं
(D) केवल अवशोषण
उत्तर: (A) जटिल से सरल में निम्नीकरण
व्याख्या : परपोषण में जटिल कार्बनिक अणुओं का सरलीकरण होता है।

69. सैप्रोफाइट्स का महत्व क्या है?
(A) अपघटन
(B) प्रकाशसंश्लेषण
(C) जनन
(D) परिवहन
उत्तर: (A) अपघटन
व्याख्या : मृतजीवी प्रकृति में चक्र बनाए रखते हैं।

70. परजीवी का उदाहरण क्या है?
(A) अमरबेल
(B) गोबरछत्ता
(C) हरा पौधा
(D) अमीबा
उत्तर: (A) अमरबेल
व्याख्या : अमरबेल अन्य पौधों से पोषण लेती है।

71. होलोजोइक का अर्थ क्या है?
(A) पूर्ण + जंतु जैसा
(B) स्व + पोषण
(C) पर + पोषण
(D) मृत + पोषण
उत्तर: (A) पूर्ण + जंतु जैसा
व्याख्या : होलो = पूर्ण, जोइक = जंतु जैसा।

72. प्रकाशसंश्लेषण में उपोत्पाद क्या है?
(A) ऑक्सीजन
(B) CO2
(C) जल
(D) क्लोरोफिल
उत्तर: (A) ऑक्सीजन
व्याख्या : ऑक्सीजन वायुमंडल में मुक्त होता है।

73. पैलिसेड और स्पंजी पैरेनकाइमा में क्या भरा होता है?
(A) क्लोरोप्लास्ट
(B) माइटोकॉन्ड्रिया
(C) राइबोसोम
(D) नाभिक
उत्तर: (A) क्लोरोप्लास्ट
व्याख्या : इनमें क्लोरोप्लास्ट प्रकाशसंश्लेषण के लिए होते हैं।

74. जाइलम ऊतक क्या करता है?
(A) जल परिवहन
(B) भोजन निर्माण
(C) अपशिष्ट निष्कासन
(D) जनन
उत्तर: (A) जल परिवहन
व्याख्या : जड़ों से जल पत्तियों तक जाइलम से जाता है।

75. गैस्ट्रिक लाइपेस क्या पचाता है?
(A) वसा
(B) प्रोटीन
(C) कार्बोहाइड्रेट
(D) न्यूक्लिक अम्ल
उत्तर: (A) वसा
व्याख्या : आमाशय में वसा का आंशिक पाचन होता है।

76. न्यूक्लियेस क्या पचाता है?
(A) न्यूक्लिक अम्ल
(B) वसा
(C) प्रोटीन
(D) स्टार्च
उत्तर: (A) न्यूक्लिक अम्ल
व्याख्या : न्यूक्लियेस न्यूक्लिक अम्ल को न्यूक्लियोटाइड्स में बदलता है।

77. विलाई का कार्य क्या है?
(A) अवशोषण
(B) पाचन
(C) उत्सर्जन
(D) श्वसन
उत्तर: (A) अवशोषण
व्याख्या : इलियम के विलाई पचे भोजन को अवशोषित करते हैं।

78. सीकम के शीर्ष पर क्या है?
(A) ऐपेंडिक्स
(B) यकृत
(C) अग्न्याशय
(D) आमाशय
उत्तर: (A) ऐपेंडिक्स
व्याख्या : ऐपेंडिक्स सीकम पर अँगुली जैसी रचना है।

79. मलद्वार से क्या निकलता है?
(A) मल
(B) पचा भोजन
(C) जल
(D) CO2
उत्तर: (A) मल
व्याख्या : अपचा भोजन मल के रूप में निकलता है।

80. प्रकाशसंश्लेषण में रासायनिक ऊर्जा कहाँ संचित होती है?
(A) ग्लूकोस अणुओं में
(B) CO2 में
(C) O2 में
(D) जल में
उत्तर: (A) ग्लूकोस अणुओं में
व्याख्या : सूर्य ऊर्जा ग्लूकोस में रासायनिक ऊर्जा के रूप में संचित होती है।

Previous Year Questions

1. सजीव और निर्जीव के बीच मुख्य अंतर क्या है?
(A) आणविक गति की उपस्थिति
(B) आकार का बड़ा होना
(C) रंग का होना
(D) स्थिरता
उत्तर: (A) आणविक गति की उपस्थिति

2. जैव प्रक्रम क्या कहलाते हैं?
(A) जीवों के अनुरक्षण से संबंधित क्रियाएँ
(B) केवल वृद्धि से संबंधित
(C) निर्जीवों की क्रियाएँ
(D) पर्यावरण परिवर्तन
उत्तर: (A) जीवों के अनुरक्षण से संबंधित क्रियाएँ

3. विषाणु को सजीव क्यों नहीं माना जाता?
(A) आणविक गति का अभाव
(B) छोटा आकार
(C) कोई रंग नहीं
(D) कोई गति नहीं
उत्तर: (A) आणविक गति का अभाव

4. जीवों की रचनात्मक इकाई क्या है?
(A) कोशिका
(B) अणु
(C) ऊतक
(D) परमाणु
उत्तर: (A) कोशिका

5. पोषण से क्या प्राप्त होता है?
(A) ऊर्जा और जीवद्रव्य निर्माण
(B) केवल पानी
(C) केवल ऑक्सीजन
(D) केवल कार्बन
उत्तर: (A) ऊर्जा और जीवद्रव्य निर्माण

6. स्वपोषण क्या है?
(A) अपना भोजन स्वयं बनाना
(B) अन्य पर निर्भर रहना
(C) मृत पदार्थ से पोषण लेना
(D) परजीवी होना
उत्तर: (A) अपना भोजन स्वयं बनाना

7. परपोषण के मुख्य प्रकार कितने हैं?
(A) तीन
(B) दो
(C) चार
(D) एक
उत्तर: (A) तीन

8. मृतजीवी पोषण में क्या होता है?
(A) मृत शरीर से अवशोषण
(B) जीवित से पोषण लेना
(C) स्वयं भोजन बनाना
(D) ठोस निगलना
उत्तर: (A) मृत शरीर से अवशोषण

9. अपघटक कौन हैं?
(A) मृतजीवी
(B) स्वपोषी
(C) परजीवी
(D) प्राणिसम
उत्तर: (A) मृतजीवी

10. परजीवी पोषण में पोषी कौन होता है?
(A) जिससे भोजन लिया जाता है
(B) परजीवी स्वयं
(C) मृत शरीर
(D) हरा पौधा
उत्तर: (A) जिससे भोजन लिया जाता है

11. प्राणिसम पोषण किसमें पाया जाता है?
(A) अमीबा, मनुष्य
(B) हरे पौधे
(C) कवक
(D) विषाणु
उत्तर: (A) अमीबा, मनुष्य

12. प्रकाशसंश्लेषण क्या है?
(A) पौधों का भोजन बनाना
(B) जंतुओं में पाचन
(C) श्वसन
(D) उत्सर्जन
उत्तर: (A) पौधों का भोजन बनाना

13. क्लोरोफिल का कार्य क्या है?
(A) प्रकाश अवशोषण
(B) जल अवशोषण
(C) ऑक्सीजन मुक्त करना
(D) CO2 मुक्त करना
उत्तर: (A) प्रकाश अवशोषण

14. प्रकाशसंश्लेषण कहाँ होता है?
(A) क्लोरोप्लास्ट
(B) माइटोकॉन्ड्रिया
(C) नाभिक
(D) राइबोसोम
उत्तर: (A) क्लोरोप्लास्ट

15. रंध्रों का कार्य क्या है?
(A) CO2 का आदान-प्रदान
(B) भोजन संचय
(C) वृद्धि
(D) जनन
उत्तर: (A) CO2 का आदान-प्रदान

16. प्रकाशसंश्लेषण के घटक कितने हैं?
(A) चार
(B) तीन
(C) दो
(D) पाँच
उत्तर: (A) चार

17. पौधे जल कहाँ से लेते हैं?
(A) जड़ों से
(B) पत्तियों से
(C) तने से
(D) फूलों से
उत्तर: (A) जड़ों से

18. सूर्य प्रकाश का कार्य क्या है?
(A) ऊर्जा प्रदान करना
(B) CO2 प्रदान करना
(C) जल प्रदान करना
(D) क्लोरोफिल बनाना
उत्तर: (A) ऊर्जा प्रदान करना

19. प्रकाश अभिक्रिया में क्या होता है?
(A) जल का अपघटन
(B) CO2 का अपचयन
(C) ग्लूकोस बनना
(D) ऑक्सीजन अवशोषण
उत्तर: (A) जल का अपघटन

20. अप्रकाशिक अभिक्रिया में क्या होता है?
(A) ग्लूकोस निर्माण
(B) जल अपघटन
(C) प्रकाश अवशोषण
(D) क्लोरोफिल सक्रिय होना
उत्तर: (A) ग्लूकोस निर्माण

21. जंतु किस प्रकार के हैं?
(A) परपोषी
(B) स्वपोषी
(C) मृतजीवी
(D) परजीवी
उत्तर: (A) परपोषी

22. अमीबा भोजन कैसे ग्रहण करता है?
(A) कूटपादों से
(B) सीलिया से
(C) मुख से
(D) रंध्रों से
उत्तर: (A) कूटपादों से

23. पैरामीशियम में भोजन का स्थान कौन-सा है?
(A) कोशिकामुख
(B) कूटपाद
(C) रंध्र
(D) त्वचा
उत्तर: (A) कोशिकामुख

24. मनुष्य की आहारनाल कितनी लंबी होती है?
(A) 8-10 मीटर
(B) 2-3 मीटर
(C) 1 मीटर
(D) 20 मीटर
उत्तर: (A) 8-10 मीटर

25. मुखगुहा में क्या पाया जाता है?
(A) जीभ और दाँत
(B) आमाशय
(C) यकृत
(D) अग्न्याशय
उत्तर: (A) जीभ और दाँत

26. मनुष्य के वयस्क दाँतों की संख्या कितनी होती है?
(A) 32
(B) 20
(C) 28
(D) 42
उत्तर: (A) 32

27. दंत-अस्थिक्षय का कारण क्या है?
(A) बैक्टीरिया द्वारा अम्ल निर्माण
(B) जल की कमी
(C) क्लोरोफिल की कमी
(D) सूर्य प्रकाश की कमी
उत्तर: (A) बैक्टीरिया द्वारा अम्ल निर्माण

28. लार ग्रंथियाँ कितनी होती हैं?
(A) तीन जोड़ी
(B) दो
(C) चार
(D) एक
उत्तर: (A) तीन जोड़ी

29. ग्रसनी में क्या पाया जाता है?
(A) निगलद्वार और कंठद्वार
(B) पाचन
(C) अवशोषण
(D) उत्सर्जन
उत्तर: (A) निगलद्वार और कंठद्वार

30. ग्रासनली में भोजन किस प्रकार नीचे जाता है?
(A) क्रमाकुंचन द्वारा
(B) विसरण द्वारा
(C) प्रकाशसंश्लेषण द्वारा
(D) अपचयन द्वारा
उत्तर: (A) क्रमाकुंचन द्वारा

निष्कर्ष : इस पोस्ट में आपने Bharati Bhavan Bio Ex-1 Solution को देखा। हमने इस अध्याय के वस्तुनिष्ठ प्रश्न, रिक्त स्थान, अतिलघु उत्तरीय प्रश्न, लघु उत्तरीय प्रश्न तथा दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के समाधान को सरल एवं स्पष्ट शब्दों में देखा। आशा है कि इन सभी प्रश्नों का समाधान आप सभी को पसंद आया होगा। यदि आपका किसी प्रकार का Doubt या प्रश्न है, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। Contact Us
Scroll to Top