Bihar Board Class10 Economics All Chapters Exercise Solutions : BSEB 10th Economics Exercise 3 Solution in Hindi : मुद्रा, बचत एवं साख
BSEB 10th Economics Exercise 3 Solution in Hindi : मुद्रा, बचत एवं साख : Fill in the Blanks
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें। : BSEB 10th Economics Exercise 3 Solution in Hindi
1. आधुनिक युग की प्रगति का श्रेय मुद्रा को ही है।
2. मुद्रा हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़/जीवन शक्ति है।
3. मुद्रा के विकास का इतिहास मानव-सभ्यता के विकास का इतिहास है।
4. एक वस्तु के बदले में दूसरी वस्तु के आदान-प्रदान को वस्तु-विनिमय प्रणाली कहा जाता है।
5. मुद्रा का आविष्कार मनुष्य की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
6. मुद्रा, विनिमय का माध्यम है।
7. प्लास्टिक मुद्रा के चलते विनिमय का कार्य आसान/सरल हो गया है।
8. मुद्रा एक अच्छा सेवक है।
9. आय तथा उपभोग का अंतर बचत कहलाता है।
10. साख का मुख्य आधार विश्वास है।

BSEB 10th Economics Exercise 3 Solution in Hindi : मुद्रा, बचत एवं साख : Short Question Answer
लघु उत्तरीय प्रश्न (Short-Answer Questions) : BSEB 10th Economics Exercise 3 Solution in Hindi
Q1: वस्तु-विनिमय क्या है?
उत्तर : वस्तु विनिमय प्रणाली उस प्रणाली को कहते है जिसमें एक वस्तु के बदले में दूसरी वस्तु का आदान-प्रदान होता है।
दूसरे शब्दों में, किसी एक वस्तु का किसी दूसरी वस्तु के साथ बिना मुद्रा के प्रत्यक्ष रूप से लेने-देन वस्तु विनिमय प्रणाली कहलाता है। जैसे :- गेहूँ के बदले चावल, दूध के बदले दाल का लेनदेन करना।

Q2: मौद्रिक प्रणाली क्या है?
उत्तर : मौद्रिक प्रणाली विनिमय की एक प्रणाली है, जिसमें किसी वस्तु एवं सेवा के बदले मुद्रा का उपयोग किया जाता है। यह प्रणाली वस्तु विनिमय की कठिनाइयों को दूर करता है। जैसे इसे आसानी से एक जगह से दूसरे ले जाया जा सकता है। इसका संचय किया जा सकता है। इसके माध्यम से दूसरे वस्तुओं का मापन किया जा सकता है।
Q3: मुद्रा की परिभाषा दें।
उत्तर : मुद्रा मानव जीवन का एक ऐसा अविस्कार है, जो आधुनिक विश्व के आर्थिक गतिविधियों को संचालित करता है। इसे अनेक अर्थशास्त्रियों कई तरीकों से परिभाषित किया है-
“एक ऐसे वस्तु जो सामान्य स्वीकृति प्राप्त विधि ग्राह्य एवं स्वतंत्र रूप से प्रचलित हो, जो विनिमय का माध्यम, मूल्य के सामान्य मापक, ऋण के भुगतान का मापदंड तथा संचय के साधन के रूप में कार्य करती हो मुद्रा कहलाती है।”

Q4: ATM क्या है?
उत्तर : ATM जिसका पूर्ण नाम Automatic Teller Machin (स्वचालित टेलर मशीन) है। इसे प्लास्टिक मुद्रा भी कहा जाता है क्योंकि यह प्लास्टिक का एक कार्ड होता है। यह सुविधा बैंको द्वारा अपने ग्राहकों के मुद्रा विनिमय को आसान करने के लिए दिया जाता है। ग्राहक ATM केंद्र से 24 घंटे रुपया निकालने तथा जमा कर सकते है।
Q5: Credit Card क्या है?
उत्तर : Credit Card भी ATM कार्ड की तरह एक प्लास्टिक मुद्रा है। इसकी सुविधा भी बैंकों द्वारा अपने ग्राहकों के वित्तीय विनिमय को आसान बनाने के लिए जारी किया जाता है। यह अपने ग्राहक की वित्त को देखते हुए बैंक उसकी साख की एक राशि निर्धारित कर देती है जिसके अन्तर्गत वह अपने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से निर्धारित, धनराशि के अंदर वस्तुओं और सेवाओं को खरीद सकता है।
Q6: बचत क्या है?
उत्तर : सामान्य रूप में किसी व्यक्ति द्वारा प्राप्त कुल आय तथा उपभोग किए गए वस्तुओं तथा सेवाओं पर खर्च के अंतर को बचत कहते है।
बचत = आय – व्यय (उपभोग)
बचत = आय – व्यय (उपभोग)
Q7: साख क्या है?
उत्तर : साख का अर्थ है – विश्वाश या भरोसा। जिस व्यक्ति पर जितना अधिक विश्वास या भरोसा किया जाता है उसकी साख उतनी ही अधिक होती है।
अर्थशास्त्र में साख का मतलब ऋण लौटाने या भुगतान करने की क्षमता में विश्वास से है।

BSEB 10th Economics Exercise 3 Solution in Hindi : मुद्रा, बचत एवं साख : Long Question Answer
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long-Answer Questions) : BSEB 10th Economics Exercise 3 Solution in Hindi
Q1: वस्तु विनिमय प्रणाली की कठिनाइयों पर प्रकाश डालें।
उत्तर : वस्तु विनिमय प्रणाली की कठिनाइयों निम्नलिखित हैं-
1. आवश्यकता के दोहरे संयोग का अभाव : वस्तु विनिमय तभी सम्भव हो सकता है जबकि दो विनिमय करने वाले व्यक्तियों के पास ऐसी वस्तुएँ हों जिनकी उन दोनों को आवश्यकता हो। यदि किसान को कपड़े की आवश्यकता हो तो जुलाहे को भी अनाज की आवश्यकता होनी चाहिए। ऐसा न होने पर उनके बीच विनिमय न हो सकेगा। परन्तु ऐसे व्यक्ति जिनकी आवश्यकताएँ एक-दूसरे से लि खाती हों आसानी से नहीं मिलते थे।
2. मूल्य के सामान्य मापक का अभाव : वस्तु विनिमय प्रणाली की दूसरी बड़ी कठिनाई मूल्य के मापने से संबंधित थी। कोई ऐसा सर्वमान्य मापक नहीं था जिसकी सहायता से सभी प्रकार की वस्तुओं एवं सेवाओं के मूल्य को ठीक प्रकार से मापा जा सके। उदाहरण के लिए, एक सेर चावल के बदले में कितना घी दिया जाए। एक गाय के बदले कितनी बकरियाँ दी जायें ? इत्यादि।
3. मूल्यं-संचय का अभाव : वस्तु विनिमय प्रणाली में लोगों के द्वारा उत्पादित वस्तुओं के संचय की सुविधा नहीं थी। व्यवहार में व्यक्ति ऐसी वस्तुओं का उत्पादन करता है जो शीघ्र ‘नष्ट हो जाती है। ऐसी शीघ्र नष्ट होने वाली वस्तुएं जैसे-मछली, फल, सब्जी इत्यादि का लंबी अवधि तक संचय करना कठिन था।
4. सह-विभाजन का अभाव : कुछ वस्तुएँ ऐसी होती हैं जिनका विभाजन नहीं किया जा सकता है। यदि उनका विभाजन कर दिया जाए तो उनकी उपयोगिता नष्ट हो जाती है। वस्तु विनिमय प्रणाली में यह कठिनाई उस समय होती थी जब एक गाय के बदले तीन चार वस्तुएँ लेनी होती थीं और वे वस्तुएँ अलग-अलग व्यक्तियों के पास होती थीं। इस स्थिति में गाय के तीन-चार टुकड़े नहीं किए जा सकते क्योंकि ऐसा करने से गाय की उपयोगिता ही समाप्त हो जाएगी। ऐसी स्थिति में विनिमय का कार्य नहीं हो सकता।
5. भविष्य में भुगतान की कठिनाई : वस्तु विनिमय प्रणाली में उधार लेने तथा देने में कठिनाई होती थी। मान लिया जाए कि एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को दो वर्षों के लिए एक गाय उधार देता था और इस अवधि के बीतने पर वह गाय को लौटा देता था। लेकिन इन दो-वर्षों के अंदर उधार लेनेवाला व्यक्ति गाय का दूध पिया तथा उसके गोबर को जलावन में उपयोग किया। इस तरह इस प्रणाली में उधार देने वाले को घाटा होता था, जबकि उधार लेने वाला फायदे में रहता था।
6. मूल्य हस्तांतरण की समस्या : वस्तु विनिमय प्रणाली में मूल्य के हस्तांतरण में कठिनाई होती थी। कठिनाई उस समय और अधिक बढ़ जाती थी जब कोई व्यक्ति एक स्थान को छोड़कर दूसरे स्थान पर बसना चाहता था। ऐसी स्थिति में उसे अपनी सम्पत्ति छोड़कर जाना पड़ता था, क्योंकि उसे बेचना कठिन था।

Q2: मुद्रा के कार्यों पर प्रकाश डालें।
उत्तर : मुद्रा के प्रमुख कार्य निम्नलिखित है-
1. विनिमय का माध्यम : मुद्रा विनिमय का एक माध्यम है। क्रय तथा विक्रय दोनों में ही मुद्रा मध्यस्थ का कार्य करती है। मुद्रा के आविष्कार के कारण अब आवश्यकताओं के दोहरे संयोग के अभाव की कठिनाई उत्पन्न नहीं होती है। अब वस्तु या सेवा को बेचकर मुद्रा प्राप्त की जाती है तथा मुद्रा से अपनी जरूरत की अन्य वस्तुएँ खरीदी जाती है। इस तरह मुद्रा ने विनिमय के कार्य को बहुत ही आसान बना दिया है। चूँकि मुद्रा विधीग्राह्य भी होती है। इस कारण इसे स्वीकार करने में कोई कठिनाई नहीं उत्पन्न होती है। मुद्रा के द्वारा किसी भी समय विनिमय किया जा सकता है।
2. मूल्य का मापक : मुद्रा मूल्य का मापक है। मुद्रा के द्वारा वस्तुओं का मूल्यांकन करना सरल हो गया है। वस्तु विनिमय प्रणाली में एक कठिनाई यह थी कि वस्तुओं का सही तौर पर मूल्यांकन नहीं हो पाता था। मुद्रा ने इस कठिनाई को दूर कर दिया है। किस वस्तु का कितना मूल्य होगा? मुद्रा द्वारा यह पता लगाना सरल हो गया है। चूँकि प्रत्येक वस्तु को मापने के लिए एक मापदंड होता है। वस्तुओं का मूल्य मापने का मापदंड मुद्रा ही है। मुद्रा के इस महत्वपूर्ण कार्य के कारण विनिमय करने की सुविधा हो गयी है क्योंकि बिना मूल्यांकन के विनिमय का कार्य उचित रूप से संपादित नहीं हो सकता है।
3. विलंबित भुगतान का मान : आधुनिक युग में बहुत से आर्थिक कार्य उधार पर होता है और उसका भुगतान बाद में किया जाता है। मुद्रा विलंबित भुगतान का एक सरल साधन है। इसके द्वारा ऋण के भुगतान करने में भी काफी सुविधा हो गई है। मान लीजिए, राम ने श्याम से एक साल के लिए 100 रुपये उधार लिया। अवधि समाप्त हो जाने पर राम श्याम को 100 रुपये मुद्रा के रूप में वापस कर दे सकता है। इस तरह मुद्रा के रूप में ऋण के भुगतान तथा विलंबित भुगतान की सुविधा हो गई। चूँकि साख अथवा उधार आधुनिक व्यवसाय की रीढ़ है और मुद्रा ने उधार देने तथा लेने के कार्य को काफी सरल बना दिया है। इस तरह की सुविधा वस्तु विनिमय प्रणाली में नहीं थी।
4. मूल्य का संचय : मनुष्य भविष्य के लिए कुछ बचाना चाहता है। वर्तमान आवश्यकताओं के साथ भविष्य की आवश्यकताएँ भी महत्वपूर्ण हैं। इस कारण, यह जरूरी है कि भविष्य के लिए कुछ बचा करके रखा जाए। मुद्रा में यह गुण और विशेषता है कि इसे संचित या जमा करके रखा जा सकता है। वस्तु विनिमय प्रणाली में संचय करके रखने की कठिनाई थी। वस्तुओं के सड़-गल जाने या नष्ट हो जाने का डर बना रहता था। लेकिन मुद्रा ने इस कठिनाई थी। वस्तुओं के सड़-गल जाने या नष्ट हो जाने का डर बना रहता था। लेकिन मुद्रा ने इस कठिनाई को दूर कर दिया। मुद्रा को हम बहुत दिनों तक संचित करके रख सकते हैं। लम्बी अवधि तक संचित करके रखने पर भी मुद्रा खराब नहीं होती।
5. क्रय शक्ति का हस्तांतरण : मुद्रा का एक आवश्यक कार्य ‘शक्ति का हस्तांतरण’ भी है। आर्थिक विकास के साथ-साथ विनिमय के क्षेत्र में भी विस्तार होता चला गया है। वस्तुओं का क्रय-विक्रय अब दूर-दूर तक होने लगा है। इस कारण क्रय-शक्ति को एक स्थान से दूसरे स्थान को हस्तांतरित करने की जरूरत महसूस की गई। चूकि मुद्रा में सामान्य स्वीकृति या गुण विद्यमान है। अतः कोई भी व्यक्ति किसी एक स्थान पर अपनी संपत्ति बेचकर किसी अन्य स्थान पर नयी संपत्ति खरीद सकता है। इसके अलावे, मुद्रा के ही रूप में धन का लेन-देन होता है। अतः मुद्रा के माध्यम से क्रय-शक्ति को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को हस्तांतरित किया जा सकता है।
6. साख का आधार : वर्तमान समय में मुद्रा साख के आधार पर कार्य करती है। मुंद्रा के कारण ही साख पत्रों का प्रयोग बड़े पैमाने पर होता है। बिना मुद्रा के साख पत्र जैसे चेक, ड्राफ्ट, हुण्डी आदि प्रचलन में नहीं रह सकते। उदाहरण के लिए, जमाकर्ता चेक का प्रयोग तभी कर सकता है, जब बैंक में उसके खाता में पर्याप्त मुद्रा हो। व्यापारिक बैंक भी शाखा का सृजन नगद कोष के आधार पर ही कर सकते हैं। यदि नगद मुद्रा का कोष अधिक है तो अधिक साख का निर्माण हो सकता है। नगद मुद्रा के कोष में कमी होने से साख की मात्रा भी कम हो जाती है। इस तरह मुद्रा साख के आधार पर कार्य करती है।

Q3: मुद्रा के आर्थिक महत्त्व पर प्रकाश डालें।
उत्तर : आधुनिक आर्थिक व्यवस्था में मुद्रा का काफी महत्व है। यदि मुद्रा को वर्तमान समाज से हट दिया जाए तो हमारी सारी आर्थिक व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो जाएगी। यदि मुद्रा न होती तो विश्व के विभिन्न देशों में इतनी आर्थिक प्रगति कभी भी संभव नहीं होती। चाहे पूंजीवादी अर्थव्यवस्था हो या समाजवादी अर्थव्यवस्था हो या मिश्रित अर्थव्यवस्था हो, सभी में मुद्रा अधिक विकास के मार्ग में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। मुद्रा के आर्थिक महत्व के बारे में प्रसिद्ध अर्थशास्त्री ट्रेस्कॉट ने कहा है कि “यदि मुद्रा हमारी अर्थव्यवस्था का हृदय नहीं तो रक्त-स्रोत तो अवश्य है।”
आज का आर्थिक जगत मुद्रा के बिना एक क्षण भी जीवित नहीं रह सकता है। इसलिए प्रो. मार्शल ने कहा है “मुद्रा वह धूरी है जिसके चारों तरफ सम्पूर्ण आर्थिक विज्ञान चक्कर काटता है।” मुद्रा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए क्राउथर ने कहा है कि “ज्ञान की प्रत्येक शाखा की अपनी-अपनी मूल खोज होती है। जैसे यंत्रशास्त्र में चक्र, विज्ञान में अग्नि, राजनीतिशास्त्र में वोट, ठीक उसी प्रकार, मनुष्य के आर्थिक एवं व्यावसायिक जीवन में मुद्रा सर्वाधिक उपयोगी आविष्कार है जिस पर सम्पूर्ण व्यवस्था ही आधारित है।”
अतः स्पष्ट है कि आधुनिक जीवन प्रत्येक दिशा में मुद्रा के द्वारा प्रभावित होता है। प्रो. पीगू का कहना सही लगता है कि “आधुनिक विश्व में उद्योग मुद्रा रूपी वस्त्र धारण किए हुए हैं।” फलत: मुद्रा का आर्थिक जगत में महत्वपूर्ण स्थान है।

Q4: मुद्रा के विकास पर प्रकाश डालें।
उत्तर : मुद्रा के विकास को निम्न चरणों के अन्तर्गत रखते हैं-
1. वस्तु मुद्रा : प्रारंभिक काल में किसी एक वस्तु को मुद्रा के कार्य सम्पन्न करने के लिए चुन लिया गया था। शिकारी युग में खाल या चमड़ा, पशुपालन युग में कोई पशु जैसे-गाय या बकरी तथा कृषि युग में कोई अनाज़ जैसे-कपास, गेहूँ आदि को मुद्रा का कार्य सम्पन्न करने के लिए चुना गया तथा इन्हें मुद्रा के रूप में प्रयोग किया गया।
2. धात्विक मुद्रा : वस्तु मुद्रा द्वारा विनिमय करने में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अब धातुओं का प्रयोग मुद्रा के रूप में होने लगा। मुद्रा जो पीतल और ताँबा इत्यादि धातुओं से बना होता है, उसे धात्विक मुद्रा कहते हैं।
3. सिक्के : धातु मुद्रा के प्रयोग में धीरे-धीरे कुछ कठिनाइयाँ आने लगी। इन कठिनाइयों को दूर करने के लिए सिक्के का प्रयोग किया जाने लगा। सोने-चाँदी आदि से बना वह वस्तु जो देश की सार्वभौम सरकार की मुहर से चलित होती है उसे सिक्का कहते हैं।
4. पत्र मुद्रा : सिक्का मुद्रा में भी कुछ दोष थे। इन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने में कठिनाई होती थी। इसलिए पत्र मुद्रा का प्रचलन हुआ। वर्तमान समय में विश्व की प्रायः सभी देशों में पत्र-मुद्रा का ही प्रचलन है। देश की सरकार तथा देश के केन्द्रीय बैंक के द्वारा जो कागज का नोट प्रचलित किया जाता है, उसे पत्र मुद्रा कहते हैं। चूँकि यह कागज का बना होता है इसलिए इसे कागजी मुद्रा भी कहते हैं। भारत में एक रुपया के कागजी नोट अथवा सभी सिक्के केन्द्र सरकार के वित्त विभाग के द्वारा चलाये जाते हैं। दो रुपये या इसके अधिक के सभी कागजी नोट देश के केन्द्रीय बैंक-रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा चलाये जाते हैं। इस तरह अपने देश में केन्द्रीय सरकार एक रुपये के नोट जारी करती है. तथा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 2, 5, 10, 20, 50, 100, 500 तथा 1000 रुपये का नोट जारी करती है।
5. साख मुद्रा : आर्थिक विकास के साथ साख मुद्रा का भी उपयोग होने लगा है। आधुनिक समय में चेक, हुण्डी आदि विभिन्न प्रकार की साख-मुद्रा का कार्य करते हैं। इनको साख-मुद्रा कहा जा सकता है। अन्तर्राष्ट्रीय लेन-देन अधिकांश रूप में साख मुद्रा द्वारा होता है। देश के आंतरिक व्यापार में भी धातु या पत्र-मुद्रा की अपेक्षा चेक तथा हुण्डी आदि साख-पत्रों का अधिक उपयोग होता है।
6. प्लास्टिक मुद्रा : आजकल प्लास्टिक मुद्रा का प्रचलन जोरों पर है। प्लास्टिक मुद्रा में एटीएम सह-डेबिट कार्ड तथा क्रेडिट कार्ड प्रसिद्ध हैं।

Q5: साख-पत्र क्या है? कुछ प्रमुख साख पत्रों पर प्रकाश डालें।
उत्तर : साख पत्र से हमारा मतलब उन साधनों से है जिनका उपयोग साख मुद्रा के रूप में किया जाता है। साख पत्र के आधार पर साख-या ऋण या आदान-प्रदान होता है। वे वस्तुओं एवं सेवाओं के क्रय-विक्रय में विनिमय के माध्यम के कार्य करते हैं। अतः साख पत्र ठीक मुद्रा की तरह कार्य करता है। लेकिन मुद्रा एवं साख पत्रों में एक प्रमुख अन्तर यह है कि मुद्रा कानूनी ग्राह्य होते हैं, जबकि साख पत्रों को कानूनी मान्यता प्राप्त नहीं रहती है। अतः साख पत्रों के लेन-देन के कार्यों में स्वीकार करने के लिए किसी को भी बाध्य नहीं किया जा सकता। कुछ प्रमुख पत्र इस प्रकार हैं-
1. चेक : चेक सबसे अधिक प्रचलित साख पत्र है। चेक एक प्रकार का लिखित आदेश है जो बैंक में रुपया जमा करने वाला अपने बैंक को देता है कि उसमें लिखित रकम उसमें लिखित व्यक्ति को दे दी जाए।
2. बैंक ड्राफ्ट : बैंक ड्राफ्ट वह पत्र है जो एक बैंक अपनी किसी शाखा या अन्य किसी बैंक को आदेश देता है कि उस पत्र में लिखी हुई रकम उसमें अंकित व्यक्ति को दे दी जाए। बैंक ड्राफ्ट के द्वारा आसानी से कम खर्च में ही रुपया एक स्थान से दूसरे स्थान भेजा जा सकता है। यह देशी तथा विदेशी दोनों ही प्रकार का होता है।
3. यात्री चेक : यात्रियों की सुविधा के लिए यात्री चेक बैंकों द्वारा जारी किये जाते हैं। कोई भी यात्री बैंक में निश्चित रकम जमा कर देने पर यात्री बैंक की किसी भी शाखा में यात्री चेक प्रस्तुत कर मुद्रा प्राप्त कर सकता है। इस चेक पर यात्री के हस्ताक्षर के नमूने भी अंकित रहते हैं। जिसके चलते कोई दूसरा व्यक्ति रुपया नहीं प्राप्त कर सकता है।
4. प्रतिज्ञा पत्र : यह भी एक प्रकार का साख पत्र होता है। इस पत्र में ऋणी की मांग पर या एक निश्चित अवधि के बाद उसमें अंकित रकम ब्याज सहित देने का वादा करता है।

BSEB 10th Economics Exercise 3 Solution in Hindi : मुद्रा, बचत एवं साख : PDF कैसे Download करें।
नीचे आप सभी को बिहार बोर्ड कक्षा 10 के अर्थशास्त्र के अध्याय 3 “मुद्रा, बचत एवं साख” के सभी प्रश्नों का PDF link दिया जा रहा है। जिसे आप सभी छात्र बिल्कुल मुफ्त में Download कर सकते हैं।
Download करने के लिए नीचे के link पर click करें।
Google Drive में यह pdf खुल जाएगा, जिसे आप अपने google drive में ही save कर सकते हैं, या अपने फ़ोन में भी Download कर सकते हैं।