Class 10 NCERT Science Chapter 1 Solutions

Class 10 NCERT Science Chapter 1 Solutions | रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण

नमस्ते दोस्तों! इस पोस्ट में हम Class 10 NCERT Science Chapter 1 Solutions | रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण के Question answers को उत्तर करने वाले है और इसे समझने वाले हैं। कक्षा 10 विज्ञान अध्याय – 1 “रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण” NCERT Science का पहला अध्याय है। जिसके अध्याय के अंदर कुछ प्रश्न दिए गए हैं, आज हम उन्ही सभी प्रश्नों के उत्तर सरल एवं स्पष्ट भाषा में देखने वाले हैं।
इस अध्याय में हमने पढ़ा है की कैसे हम अपने आस पास दैनिक जीवन में पदार्थों में होने वाले परिवर्तन को देखते हैं। इनमें से कुछ भौतिक परिवर्तन होते हैं, तो अनेक रासायनिक परवर्तन होते हैं। इस रासायनिक परिवर्तन को ही रासायनिक अभिक्रिया कहा जाता है। इस अध्याय में हमने यह भी पढ़ा की रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते हैं? संयोजन रासायनिक अभिक्रिया, वियोजन रासायनिक अभिक्रिया, विस्थापन रासायनिक अभिक्रिया, द्विविस्थापन रासायनिक अभिक्रिया, उपचयन अपचयन अभिक्रिया, उष्मक्षेपी रासायनिक अभिक्रिया तथा उष्माशोषी रासायनिक अभिक्रिया क्या होते हैं? इन सभी को विस्तार से अध्ययन किया।

इस अध्याय का अध्ययन करने के बाद अब समय है इस अध्याय के प्रश्नों को समझने का जिससे आप अपने बोर्ड परीक्षा में अधिक से अधिक अंक प्राप्त कर सकें। इस अध्याय के आंतरिक प्रश्न नीचे दिए जा रहे हैं। इनका pdf भी आप निःशुल्क में डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड कक्षा 10 विज्ञान अध्याय 1 : प्रश्न समाधान । (page : 6)

Q1: वायु में जलाने से पहले मैग्नीशियम रिबन को साफ क्यों किया जाता है ?
उत्तर : मैग्नीशियम एक क्रियाशील धातु है। यह वायु में उपस्थित ऑक्सीजन से अभिक्रिया कर मैग्नीशियम ऑक्साइड की अपने ऊपर एक परत बना लेता है। इस परत को हटाने के लिए जलाने से पहले मैग्नीशियम के रिबन को साफ़ किया जाता है, ताकि अच्छे से जले।
Q2: निम्नलिखित रासायनिक अभिक्रिया के लिए संतुलित समीकरण लिखिए :
(i) हाइड्रोजन + क्लोरीन → हाइड्रोजन क्लोराइड
(ii) बेरियम क्लोराइड + ऐलुमिनियम सल्फेट → बेरियम सल्फेट + ऐलुमिनियम क्लोराइड
(iii) सोडियम + जल → सोडियम हाइड्रॉऑक्साइड + हाइड्रोजन
उत्तर : (i) H₂ + Cl₂ → 2HCl
(ii) 3BaCl₂ + Al₂(SO₄)₃ → 3BaSO₄ + 2AlCl₃
(iii) 2Na + 2H₂O → 2NaOH + H₂
Q3: निम्नलिखित अभिक्रियाओं के लिए उनकी अवस्था के साथ संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए :
(i) जल में बेरियम क्लोराइड तथा सोडियम सल्फेट के विलयन अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा अघुलनशील बेरियम सल्फेट का अवक्षेप बनाते हैं।
(ii) सोडियम हाइड्रॉऑक्साइड का विलयन (जल में) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के विलयन (जल में) से अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा जल बनाते हैं।
उत्तर : (i) BaCl₂ (aq) + Na₂SO₄ (aq) → BaSO₄ (s) + 2NaCl (aq)
(ii) NaOH (aq) + HCl (aq) → NaCl (aq) + H₂O (l)

बिहार बोर्ड कक्षा 10 विज्ञान अध्याय 1 : प्रश्न समाधान । (page : 11)

Q1: किसी पदार्थ ‘X’ के विलयन का उपयोग सफेदी करने के लिए होता है।
(i) पदार्थ ‘X’ का नाम तथा इसका सूत्र लिखिए।
(ii) ऊपर (i) में लिखे पदार्थ ‘X’ की जल के साथ अभिक्रिया लिखिए।
उत्तर : (i) पदार्थ X का नाम कैल्सियम ऑक्साइड तथा इसका सूत्र CaO है।
(ii) CaO(s) + H₂O(l) → Ca(OH)₂(aq) + ऊष्मा
Q2: क्रियाकलाप 1.7 में एक परखनाली में एकत्रित गैस की मात्रा दूसरी से दोगुनी क्यों है? उस गैस का नाम बताइए।
उत्तर : क्रियाकलाप 1.7 में जल का विद्युत अपघटन हो रहा है। जल का सूत्र H2O होता है। इसमें हाइड्रोजन के दो परमाणु तथा ऑक्सीजन का एक परमाणु होता है। इस लिए जल के अपघटन के बाद एक परखनाली में एकत्रित गैस की मात्रा दूसरी से दोगुनी है। वह गैस हाइड्रोजन है।

बिहार बोर्ड कक्षा 10 विज्ञान अध्याय 1 : प्रश्न समाधान । (page : 15)

Q1: जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबोया जाता है तो विलयन का रंग क्यों बदल जाता है ?
उत्तर : लोहा, कॉपर से अधिक क्रियाशील धातु है। जब लोहे को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबोया जाता है तो लोहा, कॉपर को विस्थापित कर फेरस सल्फेट बनाता है, जिससे विलयन का रंग बदल जाता है।
Q2: क्रियाकलाप 1.10 से भिन्न द्विविस्थापन अभिक्रिया का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर : (i) AgNO₃ + NaCl → AgCl + NaNO₃
(ii) Ca(OH)₂ + 2HCl → CaCl₂ + 2H₂O
Q3: निम्न अभिक्रियाओं में उपचयित तथा अपचयित पढ़ार्थों की पहचान कीजिए:
(i) 4Na(s) + O₂(g) → 2Na₂O(s)
(ii) CuO(s) + H₂(g) → Cu(s) + H₂O(l)
उत्तर : (i) 4Na(s) + O₂(g) → 2Na₂O(s)
इस अभिक्रिया में सोडियम उपचयित तथा ऑक्सीजन अपचयित हो रहा है।
(ii) CuO(s) + H₂(g) → Cu(s) + H₂O(l)
इस अभिक्रिया में कॉपर अपचयित तथा हाइड्रोजन उपचयित हो रहा है।

BSEB Class 10 Notes PDF : Science

क्र. सं. अध्याय का नाम
1 रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण
2 अम्ल, क्षारक एवं लवण
3 धातु एवं अधातु
4 कार्बन एवं उसके यौगिक
5 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण
6 जीवों में जैव प्रक्रम
7 नियंत्रण एवं समन्वय
8 जीवों में जनन
9 अनुवांशिकता तथा जैव विकास
10 प्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्तन
11 मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार
12 विद्युत
13 विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव
14 ऊर्जा के स्रोत
15 पर्यावरण तथा हमारी जिम्मेदारी
16 प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन

Conclusion :

NCERT विज्ञान के अध्याय – 1 “रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण” में अध्याय के अंदर कुल आठ प्रश्न दिए गए हैं। जिनके सरल एवं स्पष्ट उत्तर आपको ऊपर उपलब्ध कराया गया है। हमें आशा है की ये पोस्ट आप सभी को पसंद आया होगा। प्रश्नों का उत्तर pdf downlaod link बिल्कुल निशुल्क नीचे दिया गया है।

Bihar Board 10th Science Exercise 1 Solution and Free PDF कैसे Download करें।

नीचे आप सभी को बिहार बोर्ड कक्षा 10 के विज्ञान अध्याय 1 ‘रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण’ के सभी प्रश्नों का PDF link दिया जा रहा है। जिसे आप सभी छात्र बिल्कुल मुफ्त में Download कर सकते हैं।
Download करने के लिए नीचे के link पर click करें।
Google Drive में यह pdf खुल जाएगा, जिसे आप अपने google drive में ही save कर सकते हैं, या अपने फ़ोन में भी Download कर सकते हैं।

Scroll to Top