बिहार बोर्ड कक्षा 10 हिंदी : परिचय, पाठ्यक्रम और रणनीति।

बिहार बोर्ड कक्षा 10 हिंदी : परिचय, पाठ्यक्रम और रणनीति। सम्पूर्ण जानकारी अभी पढ़े.

नमस्ते दोस्तों! क्या आप बिहार बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं? अगर हाँ, तो हमारा यह पोस्ट आपके लिए ही है। अक्सर छात्र गणित और विज्ञान जैसे विषयों पर अधिक ध्यान देते हैं और हिंदी को हल्के में ले लेते हैं। लेकिन याद रखें, हिंदी एक बहुत ही स्कोरिंग विषय है जो आपके ओवरऑल प्रतिशत को काफी बढ़ा सकता है। आज हम बिहार बोर्ड कक्षा 10 हिंदी के सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और कुछ बेहतरीन स्टडी टिप्स पर विस्तार से चर्चा करेंगे ताकि आप इस विषय में 90+ अंक आसानी से प्राप्त कर सकें।
[ NOTE ] : कोई भी छात्र/छात्रा या शिक्षक/शिक्षिका जो हमारे Free Ultimate Notes को देख रहे है। यदि इसके लिए आपके पास कोई सुझवा है, तो बेझिझक Comment में या What’sApp : 8579987011 पर अपना सुझाव दें। आपके सुझावों का हम हमेशा स्वागत करते हैं। Thank You!

बिहार बोर्ड कक्षा 10 हिंदी : नवीनतम पाठ्यक्रम

दोस्तों, बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में हिंदी विषय का पेपर 100 अंकों का होता है। जो पूर्णतः लिखित परीक्षा के रूप में होता है। इस पेपर को हल करने के लिए छात्रों को 3 घंटे 15 मिनट का समय दिया जाता है। आपका पेपर दो खंडों में विभाजित होता है, खंड – अ तथा खंड – ब। खंड – अ में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होते हैं, जिनमें से छात्रों को 50 प्रश्नों को हल करके उनका सही उत्तर OMR उत्तर पुस्तिका में भरना होता है। प्रत्येक वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित होता है। खंड – ब में विषयनिष्ठ प्रश्न होते हैं, जो अलग-अलग प्रकार के होते हैं। जैसे :
  • अपठित गद्यांश – 20 अंक : दो भाग में अपठित गद्यांश के चार प्रश्न आते है, जिनमें से छात्रों को दो गद्यांशों के उत्तर देने होते हैं। प्रत्येक गद्यांश 10 अंकों का होता है।
  • पत्र लेखन – 5 अंक : छात्रों की रचनात्मक लेखन की जाँच के लिए पत्र लेखन से 2 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनमें से एक प्रश्न का उत्तर देना होता है। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का होता है।
  • निबंध लेखन – 10 अंक : छात्रों की रचनात्मक लेखन की जाँच के लिए निबंध लेखन से भी प्रश्न पूछे जाते हैं। 5 चर्चित मुद्दे दिए जाते हैं, जिनमें से एक मुद्दे पर छात्रों को निबंध लिखना होता है। यह 10 अंकों का होता है।
  • पुस्तक के लघु उत्तरीय प्रश्न – 10 अंक : गोधूली तथा वर्णिका पुस्तक से पेपर में 10 लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनमें से छात्रों को 5 प्रश्नों का उत्तर देना होता है। प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होता है।
  • पुस्तक के दीर्घ उत्तरीय प्रश्न – 5 अंक : गोधूली पुस्तक के काव्यखंड भाग से पेपर में 2 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न आते हैं। जिसमें काव्य का अर्थ या भाव बताना होता है। छात्रों को एक प्रश्न का उत्तर देना होता है। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का होता है।
इस प्रकार बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में हिन्दी के पेपर में 200 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं तथा छात्रों को 100 अंकों के प्रश्नों का उत्तर देना होता है। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के आपके पेपर में निम्न प्रकार से अंकों का वितरण होता है।
  • अपठित गद्यांश : 20 अंक
  • व्याकरण : 15 अंक
  • रचन (पत्र लेखन + निबंध लेखन) : 15 अंक
  • मुख्य पाठ्यपुस्तक (गद्य + पद्य) : 40 अंक
  • पूरक पाठ्यपुस्तक : 10 अंक

बिहार बोर्ड कक्षा 10 हिंदी की तैयारी की बेहतर रणनीति

हिंदी एक ऐसा विषय है जिसमें तैयारी की एक बेहतर रणनीति को अपना कर बहुत सरलता से 90+ अंकों का स्कोर किया जा सकता है। आप सभी यह जानने को उत्सुक होंगे कि वह क्या रणनीति है, जिसे आप अपने हिंदी अध्ययन में अपना सकते हैं। नीचे बिंदुओ के माध्यम से बताया गया है-
  • हिंदी के अध्ययन को शुरू करने से पहले हिंदी के सिलेबस को समझे तथा नियमित अध्ययन की टाइम टेबल बनाए।
  • आप हिंदी में जिस भी अध्याय को पढ़ रहे हैं। उसे पूरा आराम और ध्यान से समझते हुए पढ़े।
  • पढ़ते समय उस अध्याय के महत्वपूर्ण बिंदुओं, कठिन शब्दों, महत्वपूर्ण प्रश्नों आदि को नोट करो।
  • महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर याद करें और नियमित Practice Set सॉल्व करें।
  • हिंदी के पुस्तकों के अतिरिक्त हिंदी व्याकार, पत्र लेखन, निबंध लेखन और अपठित गद्यांशों की भी Practice करें।
  • पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों के प्रश्नों को भी हल करें।
  • जब आपके आधा से अधिक syllabus पूरा हो जाए तो तीन घंटे का टाइमर लगा के Model Papers भी हल करने की भी Practice भी करे।
  • पढ़ाई के साथ-साथ लिखने का और समय प्रबंधन की भी अभ्यास करें।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह ध्यान में रखना है नियमित रिवीजन और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करना है इससे आप हिंदी को मजबूत बना सकते हैं।

Free में बिहार बोर्ड कक्षा 10 के लिए हिंदी की तैयारी कहाँ से करें?

दोस्तों, हम आपके लिए अपने website तथा youtube के माध्यम से आपकी हिंदी विषय की पूरी तैयारी करवाते हैं। इसलिए हम आपकी तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आप हमारे YouTube चैनल TNC Bihar Board Class 10 Hindi को सब्सक्राइब करके, बेल आइकन दबाकर और नोटिफिकेशन ऑन करके जुड़ सकते हैं। साथ ही रेगुलर हमारे वेबसाइट को visit कर सकते हैं। हम आपको निम्नलिखित चीझे उपलब्ध कराएंगे:
  • हर अध्याय का विस्तृत व्याख्या।
  • हर अध्याय का Notes।
  • महत्वपूर्ण Question-Answer (Objective + Subjective)
  • मॉडल उत्तर, Practice Sets और Test Series
  • परीक्षा रणनीति, टाइम टेबल और टिप्स
  • समय-समय पर Live Classes, डाउट सेशन और Revision वीडियो
हमारा लक्ष्य है कि आप अपनी बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में हिंदी विषय में बेहतर अंक ला सकें। समय के साथ हम हर चैप्टर को कवर करेंगे, महत्वपूर्ण प्रश्नों पर फोकस करेंगे और आपकी परीक्षा रणनीति को मजबूत बनाएंगे।

कक्षा 10 वर्णिका भाग - 2 सभी अध्यायों का सरल एवं स्पष्ट समाधान

क्रमांक अध्याय
1 दही वाले मगम्मा
2 ढहते विश्वास
3 माँ
4 नगर
5 धरती कब तक घूमेगी

10th हिंदी गोधूली भाग -2 के सभी अध्यायों के Solution देखें।

क्रमांक अध्याय
1 श्रम विभाजन एवं जातिप्रथा
2 विष के दाँत
3 भारत से हम क्या सीखें
4 नाखून क्यो बढ़ते हैं
5 नगरी लिपि
6 बहादुर
7 परंपरा का मूल्यांकन
8 जित-जित मैं निरखत हूँ
9 आविन्यों
10 मछली
11 नैबतख़ाने में इबादत
12 शिक्षा और संस्कृति
क्रमांक अध्याय
1 राम बिनु बिरथे जगि जनमा
2 प्रेम-अयनि श्री राधिका
3 अति सुधो सनेह को मारग है
4 स्वदेशी
5 भारतमाता
6 जनतंत्र का जन्म
7 हिरोशिमा
8 एक वृक्ष की हत्या
9 हमारी नींद
10 अक्षर – ज्ञान
11 लौटकर आऊँगा फिर
12 मेरे बिना तुम प्रभु
Scroll to Top