Bihar Board 10th Science Ch-1 Exercise Solution

Bihar Board 10th Science Ch-1 Exercise Solution | रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण

Bihar board Class 10 Science Chapter 1 Solutions। इस पोस्ट में हम रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण के Question answers को उत्तर करने वाले है और इसे समझने वाले हैं। कक्षा 10 विज्ञान अध्याय – 1 “रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण”। जिसके अध्याय के सभी अभ्यास प्रश्नों के उत्तर को सरल एवं स्पष्ट भाषा में देखने वाले हैं। नीचे सभी प्रश्नों के उत्तर को समझाया गया है साथ ही निःशुल्क Pdf भी दिया गया है।
इस अध्याय में हमने पढ़ा है की कैसे हम अपने आस पास दैनिक जीवन में पदार्थों में होने वाले परिवर्तन को देखते हैं। भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन, रासायनिक अभिक्रिया, अभिकारक एवं प्रतिफल, रासायनिक समीकरण, रासायनिक समीकरण लिखने के नियम, रासायनिक समीकरण से मिलने वाली जानकारियाँ, रासायनिक समीकरण की कमियाँ, संतुलित रासायनिक समीकरण, संतुलित रासायनिक समीकरण के महत्व, अनुमान विधि द्वारा रासायनिक समीकरण को संतुलित करना, असंतुलित रासायनिक समीकरण, रासायनिक अभिक्रियाओं के प्रकार, संयोजन रासायनिक अभिक्रिया, वियोजन अभिक्रिया, उष्माक्षेपी अभिक्रिया, उष्माशोषी अभिक्रिया, विस्थापन अभिक्रिया, द्विविस्थानपण रासायनिक अभिक्रिया, उपचयन एवं अपचयन अभिक्रिया, दैनिक जीवन में उपचयन एवं अपचयन के प्रभाव, संक्षारण एवं विकृतगंधिता आदि

इस अध्याय का अध्ययन करने के बाद अब समय है इस अध्याय के प्रश्नों को समझने का जिससे आप अपने बोर्ड परीक्षा में अधिक से अधिक अंक प्राप्त कर सकें। इस अध्याय के अभ्यास प्रश्न नीचे दिए जा रहे हैं। इनका pdf भी आप निःशुल्क में डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड कक्षा 10 विज्ञान अध्याय 1 : अभ्यास समाधान । (page : 16)

Q1: नीचे दी गयी अभिक्रिया के संबंध में कौन सा कथन असत्य है?
2PbO(s) + C(s) → 2Pb(s) + CO₂(g)
(a) सीसा अपचयित हो रहा है।
(b) कार्बन डाइऑक्साइड उपचयित हो रहा है।
(c) कार्बन उपचयित हो रहा है।
(d) लेड ऑक्साइड अपचयित हो रहा है।
(a) एवं (b)
[ख] (a) एवं (c)
[ग] (a), (b) एवं (c)
[घ] सभी
Q2: Fe₂O₃ + 2Al → Al₂O₃ + 2Fe ऊपर दी गयी अभिक्रिया किस प्रकार की है?
[क] संयोजन अभिक्रिया
[ख] द्विविस्थापन अभिक्रिया
[ग] वियोजन अभिक्रिया
[घ] विस्थापन अभिक्रिया
Q3: लौह-चूर्ण पर तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल डालने से क्या होता है?
[क] हाइड्रोजन गैस एवं आयरन क्लोराइड बनता है।
[ख] क्लोरीन गैस एवं आयरन हाइड्रॉक्साइड बनता है।
[ग] कोई अभिक्रिया नहीं होती है।
[घ] आयरन लवण एवं जल बनता है।
Q4: संतुलित रासायनिक समीकरण क्या है? रासायनिक समीकरण को संतुलित करना क्यों आवश्यक है?
उत्तर : वह रासायनिक समीकरण जिसमें समीकरण के दोनों ओर प्रत्येक तत्वों के परमाणुओं की संख्या समान होती है। उसे संतुलित रासायनिक समीकरण कहते हैं।
द्रव्यमान संरक्षण के सिद्धांत के नियमों का पालन करने के लिए रासायनिक समीकरणों को संतुलित करना आवश्यक होता है। इस नियम के अनुसार “रासायनिक अभिक्रिया में पदार्थ का न तो निर्माण होता है और न उसका नाश होता है।” अर्थात् परमाणु संरक्षित रहते हैं।
Q5: निम्न कथनों को रासायनिक समीकरण के रूप में परिवर्तित कर उन्हें संतुलित कीजिए।
(i) नाइट्रोजन हाइड्रोजन गैस से संयोग करके अमोनिया बनाता है।
(ii) हाइड्रोजन सल्फाइड गैस का वायु में दहन होने पर जल एवं सल्फर डाइऑक्साइड बनाता है।
(iii) ऐलुमिनियम सल्फेट के साथ अभिक्रिया कर बेरियम क्लोराइड, ऐलुमिनियम क्लोराइड एवं बेरियम सल्फेट का अवक्षेप देता है।
(iv) पोटैशियम धातु जल के साथ अभिक्रिया करके पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड एवं हाइड्रोजन गैस देती है।
उत्तर : (a) N₂ + H₂ → 2NH₃
संतुलित रासायनिक समीकरण : N₂ + 3H₂ → 2NH₃
(b) H₂S + O₂ → H₂O + SO₂
संतुलित रासायनिक समीकरण : 2H₂S + 3O₂ → 2H₂O + 2SO₂
(c) Al₂(SO₄)₃ + BaCl₂ → AlCl₃ + BaSO₄
संतुलित रासायनिक समीकरण : Al₂(SO₄)₃ + 3BaCl₂ → 2AlCl₃ + 3BaSO₄
(d) K + H₂O → KOH + H₂
संतुलित रासायनिक समीकरण : 2K + 2H₂O → 2KOH + H₂
Q6: निम्न रासायनिक समीकरणों को संतुलित कीजिए:
(a) HNO₃ + Ca(OH)₂ → Ca(NO₃)₂ + H₂O
(b) NaOH + H₂SO₄ → Na₂SO₄ + H₂O
(c) NaCl + AgNO₃ → AgCl + NaNO₃
(d) BaCl₂ + H₂SO₄ → BaSO₄ + HCl
उत्तर : दिए गए रासायनिक समीकरणों के संतुलित रूप निम्नलिखित हैं-
(a) 2HNO₃ + Ca(OH)₂ → Ca(NO₃)₂ + 2H₂O
(b) 2NaOH + H₂SO₄ → Na₂SO₄ + 2H₂O
(c) NaCl + AgNO₃ → AgCl + NaNO₃
(d) BaCl₂ + H₂SO₄ → BaSO₄ + 2HCl
Q7: निम्न अभिक्रिया के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए:
(i) कैल्शियम हाइड्रोक्साइड + कार्बन डाइऑक्साइड → कैल्शियम कार्बोनेट + जल
(ii) जिंक + सिल्वर → जिंक नाइट्रेट + सिल्वर
(iii) ऐलुमिनियम + कॉपर क्लोराइड → ऐलुमिनियम क्लोराइड + कॉपर
(iv) बेरियम क्लोराइड + पोटैशियम सल्फेट → बेरियम सल्फेट + पोटैशियम क्लोराइड
उत्तर : (a) Ca(OH)₂ + CO₂ → CaCO₃ + H₂O
(b) Zn + 2AgNO₃ → Zn(NO₃)₂ + 2Ag
(c) 2Al + 3CuCl₂ → 2AlCl₃ + 3Cu
(d) BaCl₂ + K₂SO₄ → BaSO₄ + 2KCl
Q8: निम्न अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए एवं प्रत्येक अभिक्रिया का प्रकार बताइए।
(i) पोटैशियम ब्रोमाइड(aq) + बेरियम आयोडाइड(aq) → पोटैशियम आयोडाइड(aq) + ब्रोमाइड आयोडाइड(s)
(ii) जिंक कार्बोनेट(s) → जिंक ऑक्साइड(s) + कार्बन डाइऑक्साइड(g)
(iii) हाइड्रोजन(g) + क्लोरीन(g) → हाइड्रोजन क्लोराइड(g)
(iv) मैग्नीशियम(s) + हाइड्रोक्लोरिक अम्ल(g) → मैग्नीशियम क्लोराइड(aq) + हाइड्रोजन(g)
उत्तर : (a) 2KBr(aq) + BaI₂(aq) → 2KI(aq) + BaBr₂(aq)

(b) ZnCO₃(s) → ZnO(s) + CO₂(g)

(c) H₂(g) + Cl₂(g) → 2HCl(g)

(d) Mg(s) + 2HCl(aq) → MgCl₂(aq) + H₂(g)
Q9: ऊष्माक्षेपी एवं उष्माशोषी अभिक्रिया का क्या अर्थ है? उदाहरण दीजिए।
उत्तर : ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया : वह रासायनिक अभिक्रिया जिसके फलस्वरूप ऊष्मा निकलता है।
उदाहरण : C + O₂ → CO₂ + ऊष्मा
उष्माशोषी अभिक्रिया : वह रासायनिक अभिक्रिया जिसके होने के लिए ऊष्मा की आवश्यकता होती है।
उदाहरण : N₂ + O₂ + ऊष्मा → 2NO
Q10: श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहते हैं? वर्णन कीजिए।
उत्तर : श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया इस लिए कहते हैं, क्योंकि इससे ऊर्जा बाहर निकलता है। जब हम श्वसन करते हैं तो इसके मध्यम से ऑक्सीजन हमारे शरीर में जाता है। यह भोजन (ग्लूकोज) के साथ अभिक्रिया करता है और इसके फलस्वरूप कार्बन डाइऑक्साइड, जल और ऊर्जा बनाता है।
Q11: वियोजन अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया के विपरीत क्यों कहाँ जाता है? इन अभिक्रियाओं के लिए समीकरण लिखिए।
उत्तर : वियोजन अभिक्रिया वह अभिक्रिया होती है जिसमें कोई यौगिक टूट कर दो या अधिक सरल यौगिक बनते है। कैल्सियम कार्बोनेट को गर्म करने पर वह वियोजित होकर कैल्शियम ऑक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड बनता है।
CaCO₃ → CaO + CO₂
संयोजन अभिक्रिया वह अभिक्रिया होती है जिसमें दो या दो से अधिक तत्व या यौगिक परस्पर संयोग करके नए पदार्थ बनाते हैं। मैग्नीशियम को वायु की उपस्थिति में जलाने पर मैग्नीशियम और ऑक्सीजन संयोग करके मैग्नीशियम ऑक्साइड बनाते है।
2Mg + O₂ → 2MgO
Q12: उन वियोजन अभिक्रियाओं के एक-एक समीकरण लिखिए जिनमें ऊष्मा, प्रकाश एवं विद्युत के रूप में ऊर्जा प्रदान की जाती है।
उत्तर : ऊष्मा के रूप में ऊर्जा : कैल्शियम कार्बोनेट के गर्म करने पर यह वियोजित होकर कैल्शियम ऑक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड बनता है।
CaCO₃ → CaO + CO₂
प्रकाश के रूप में ऊर्जा : सिल्वर क्लोराइड को जब कुछ समय के लिए धूप में रखा जाता है तो यह सिल्वर तथा क्लोरीन में टूट जाता हैं।
2AgCl → 2Ag + Cl₂
विद्युत धारा के रूप में ऊर्जा : सोडियम क्लोराइड के जलीय विलयन में जब विद्युत धारा प्रवाही की जाती है, तो यह सोडियम एवं क्लोरीन में वियोजित हो जाती है। 2NaCl → 2Na + Cl2
Q13: विस्थापन एवं द्विविस्थापन अभिक्रियाओं में क्या अंतर है? इन अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए।
उत्तर : विस्थापन अभिक्रिया
1. इस अभिक्रिया में अधिक क्रियाशील तत्व अपने से कम क्रियाशील तत्व के यौगिक से उसे विस्थापित करता है।
2. Zn + H₂SO₄ → ZnSO₄ + H₂

द्विविस्थापन अभिक्रिया
1. इस अभिक्रिया में दो यौगिक अपने आयनों का एक दूसरे के साथ आदान-प्रदान करके नए यौगिकों का निर्माण होता है।
2. NaCl + AgNO₃ → AgCl + NaNO₃
Q14: सिल्वर के शोधन में, सिल्वर नाइट्रैट के विलयन से सिल्वर प्राप्त करने के लिए कॉपर धातु द्वारा विस्थापित किया जाता है। इस प्रक्रिया के लिए अभिक्रिया लिखिए।
उत्तर : Cu + 2AgNO₃ → Cu(NO₃)₂ + 2Ag
Q15: अवक्षेपण अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं? उदाहरण देकर समझाइए।
उत्तर : वह रासायनिक अभिक्रिया जिसके फलस्वरूप उत्पाद में कोई पदार्थ अवक्षेप के रूप में बनता है, उसे अवक्षेपण अभिक्रिया कहते हैं।
उदाहरण : NaCl + AgNO₃ → NaNO₃ + AgCl (अवक्षेप)
ऊपर के अभिक्रिया में सिल्वर क्लोराइड अवक्षेप के रूप में बनता है।
Q16: ऑक्सीजन के योग या ह्रास के आधार पर निम्न पदों की व्याख्या कीजिए। प्रत्येक के लिए दो उदाहरण दीजिए।
(a) उपचयन
(b) अपचयन
उत्तर : (a) उपचयन : वह रासायनिक अभिक्रिया होता है जिसमें किसी तत्व या यौगिक से ऑक्जिजन का योग होता है।
उदाहरण : C + O₂ → CO₂
2H₂ + O₂ → 2H₂O
(b) अपचयन : वह रासायनिक अभिक्रिया होता है जिसमें किसी तत्व या यौगिक से ऑक्जिजन का ह्रास होता है।
उदाहरण : CuO + H₂ → Cu + H₂O
ZnO + C → Zn + CO
Q17: एक भूरे रंग का चमकदार तत्त्व ‘X’ को वायु की उपस्थिति में गर्म करने पर वह काले रंग का हो जाता है। इस तत्त्व ‘X’ एवं उस काले रंग के यौगिक का नाम बताइए।
उत्तर : कॉपर (Cu) वह भूरे रंग का चमकदार तत्व है, जो वायु में गर्म करने पर ऑक्सीजन से अभिक्रिया करके काले रंग का यौगिक कॉपर ऑक्साइड बनाता है।
2Cu + O₂ → 2CuO
काले रंग के यौगिक का नाम कॉपर ऑक्साइड हैं।
Q18: लोहे की वस्तुओं को हम पेंट क्यों करते हैं?
उत्तर : लोहे की वस्तुओं को संक्षारण से बचाने के लिए हम पेंट करते हैं। पेंट रोधक का काम करता है तथा लोहे को अपने आस पास की वायु एवं आद्रता से अभिक्रिया करने से बचता हैं।
Q19: तेल एवं वसायुक्त खाद्य पदार्थों को नाइट्रोजन से प्रभावित क्यों किया जाता है?
उत्तर : तेल एवं वसायुक्त खाद्य पदार्थों को ख़राब होने से बचाने के लिए नाइट्रोजन से प्रभावित किया जाता है। इससे खाद्य पदार्थ लंबे समय तक खाने योग बना रहता हैं।
Q20: निम्न पदों का वर्णन कीजिए तथा प्रत्येक का एक-एक उदाहरण कीजिए:
(a) संक्षारण
(b) विकृतगंधित
उत्तर : (a) संक्षारण : जब कोई धातु अपने आसपास के वायु, जल, अम्ल आदि के संपर्क में आकर ख़राब होने लगते हैं, इस प्रक्रिया को संक्षारण कहते हैं। जैसे : लोहे में जंग लगाना।

(b) विकृतगंधिता : जब वसायुक्त अथवा तैलीय पदार्थ लंबे समय तक रखा जाता है तब वे वायु से उपचयित होकर दुर्गन्धित एवं स्वाद में खट्टे हो जाते हैं। इसे विकृतगंधिता कहते हैं।

BSEB Class 10 Notes PDF : Science

क्र. सं. अध्याय का नाम
1 रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण
2 अम्ल, क्षारक एवं लवण
3 धातु एवं अधातु
4 कार्बन एवं उसके यौगिक
5 तत्वों का आवर्त वर्गीकरण
6 जीवों में जैव प्रक्रम
7 नियंत्रण एवं समन्वय
8 जीवों में जनन
9 अनुवांशिकता तथा जैव विकास
10 प्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्तन
11 मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार
12 विद्युत
13 विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव
14 ऊर्जा के स्रोत
15 पर्यावरण तथा हमारी जिम्मेदारी
16 प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन

Bihar Board 10th Science Exercise 1 Solution and Free PDF कैसे Download करें।

नीचे आप सभी को बिहार बोर्ड कक्षा 10 के विज्ञान अध्याय 1 ‘रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण’ के सभी प्रश्नों का PDF link दिया जा रहा है। जिसे आप सभी छात्र बिल्कुल मुफ्त में Download कर सकते हैं।
Download करने के लिए नीचे के link पर click करें।
Google Drive में यह pdf खुल जाएगा, जिसे आप अपने google drive में ही save कर सकते हैं, या अपने फ़ोन में भी Download कर सकते हैं।

Conclusion

हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा तैयार किए गए Bihar Board 10th Science Ch-1 Exercise Solution आपके 2027 मैट्रिक परीक्षा के अध्ययन में बेहद मददगार सिद्ध होंगे। बस इन Free Solutions को Download करें, पढ़ें और अपने लक्ष्य की ओर एक कदम और बढ़ाएँ।
BSEBsolution.in का यही उद्देश्य है कि हर छात्र को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री निःशुल्क प्राप्त हो।

Scroll to Top