Class 10 NCERT Science Chapter - 1 Solution and Notes

Class 10 NCERT Science Chapter - 1 Solution and Notes Free pdf : रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण : बिहार बोर्ड

क्या आप बिहार बोर्ड कक्षा 10 विज्ञान की तैयारी कर रहे हैं और अध्याय 1 “रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण” को सरल भाषा में समझना चाहते हैं? यदि हाँ, तो यह पोस्ट आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। यहाँ हम BSEB (Bihar Board) के नवीनतम पाठ्यक्रम तथा NCERT आधारित इस अध्याय का विस्तृत एवं आसान हिन्दी व्याख्या प्रस्तुत कर रहे हैं, जिससे विद्यार्थी प्रत्येक विषय-वस्तु को गहराई से समझ सकें।

इस पोस्ट में अध्याय की प्रत्येक महत्वपूर्ण अवधारणा, परिभाषा, रासायनिक अभिक्रियाओं के प्रकार, समीकरणों के संतुलन की विधि तथा पाठ्यपुस्तक में दिए गए उदाहरणों का सरल और क्रमबद्ध विश्लेषण किया गया है। साथ ही, अध्याय से संबंधित वस्तुनिष्ठ (Objective) एवं विषयनिष्ठ (Subjective) प्रश्नों के उत्तर भी विस्तारपूर्वक समझाए गए हैं। इनमें से कई प्रश्न पूर्व वर्षों की बिहार बोर्ड परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं, इसलिए परीक्षा की दृष्टि से यह सामग्री अत्यंत महत्वपूर्ण है।

यह नोट्स विशेष रूप से उन विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो विज्ञान विषय को आसान तरीके से समझना चाहते हैं। अध्याय की व्याख्या इतनी सरल भाषा में दी गई है कि कमजोर से कमजोर छात्र भी इसे पढ़कर अपना कॉन्सेप्ट मजबूत कर सकता है। यदि आप बोर्ड परीक्षा में विज्ञान विषय में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस अध्याय का संपूर्ण अध्ययन अवश्य करें। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप न केवल अध्याय को अच्छी तरह समझ पाएंगे, बल्कि परीक्षा में पूछे जाने वाले अधिकांश प्रश्नों का उत्तर भी आत्मविश्वास के साथ दे सकेंगे।

बिहार बोर्ड कक्षा 10 विज्ञान अध्याय 1 : प्रश्न समाधान । (page : 6)

Q1: वायु में जलाने से पहले मैग्नीशियम रिबन को साफ क्यों किया जाता है ?
उत्तर : मैग्नीशियम एक क्रियाशील धातु है। यह वायु में उपस्थित ऑक्सीजन से अभिक्रिया कर मैग्नीशियम ऑक्साइड की अपने ऊपर एक परत बना लेता है। इस परत को हटाने के लिए जलाने से पहले मैग्नीशियम के रिबन को साफ़ किया जाता है, ताकि अच्छे से जले।
Q2: निम्नलिखित रासायनिक अभिक्रिया के लिए संतुलित समीकरण लिखिए :
(i) हाइड्रोजन + क्लोरीन → हाइड्रोजन क्लोराइड
(ii) बेरियम क्लोराइड + ऐलुमिनियम सल्फेट → बेरियम सल्फेट + ऐलुमिनियम क्लोराइड
(iii) सोडियम + जल → सोडियम हाइड्रॉऑक्साइड + हाइड्रोजन
उत्तर : (i) H₂ + Cl₂ → 2HCl
(ii) 3BaCl₂ + Al₂(SO₄)₃ → 3BaSO₄ + 2AlCl₃
(iii) 2Na + 2H₂O → 2NaOH + H₂
Q3: निम्नलिखित अभिक्रियाओं के लिए उनकी अवस्था के साथ संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए :
(i) जल में बेरियम क्लोराइड तथा सोडियम सल्फेट के विलयन अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा अघुलनशील बेरियम सल्फेट का अवक्षेप बनाते हैं।
(ii) सोडियम हाइड्रॉऑक्साइड का विलयन (जल में) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के विलयन (जल में) से अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा जल बनाते हैं।
उत्तर : (i) BaCl₂ (aq) + Na₂SO₄ (aq) → BaSO₄ (s) + 2NaCl (aq)
(ii) NaOH (aq) + HCl (aq) → NaCl (aq) + H₂O (l)

बिहार बोर्ड कक्षा 10 विज्ञान अध्याय 1 : प्रश्न समाधान । (page : 11)

Q1: किसी पदार्थ ‘X’ के विलयन का उपयोग सफेदी करने के लिए होता है।
(i) पदार्थ ‘X’ का नाम तथा इसका सूत्र लिखिए।
(ii) ऊपर (i) में लिखे पदार्थ ‘X’ की जल के साथ अभिक्रिया लिखिए।
उत्तर : (i) पदार्थ X का नाम कैल्सियम ऑक्साइड तथा इसका सूत्र CaO है।
(ii) CaO(s) + H₂O(l) → Ca(OH)₂(aq) + ऊष्मा
Q2: क्रियाकलाप 1.7 में एक परखनाली में एकत्रित गैस की मात्रा दूसरी से दोगुनी क्यों है? उस गैस का नाम बताइए।
उत्तर : क्रियाकलाप 1.7 में जल का विद्युत अपघटन हो रहा है। जल का सूत्र H2O होता है। इसमें हाइड्रोजन के दो परमाणु तथा ऑक्सीजन का एक परमाणु होता है। इस लिए जल के अपघटन के बाद एक परखनाली में एकत्रित गैस की मात्रा दूसरी से दोगुनी है। वह गैस हाइड्रोजन है।

बिहार बोर्ड कक्षा 10 विज्ञान अध्याय 1 : प्रश्न समाधान । (page : 15)

Q1: जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबोया जाता है तो विलयन का रंग क्यों बदल जाता है ?
उत्तर : लोहा, कॉपर से अधिक क्रियाशील धातु है। जब लोहे को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबोया जाता है तो लोहा, कॉपर को विस्थापित कर फेरस सल्फेट बनाता है, जिससे विलयन का रंग बदल जाता है।
Q2: क्रियाकलाप 1.10 से भिन्न द्विविस्थापन अभिक्रिया का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर : (i) AgNO₃ + NaCl → AgCl + NaNO₃
(ii) Ca(OH)₂ + 2HCl → CaCl₂ + 2H₂O
Q3: निम्न अभिक्रियाओं में उपचयित तथा अपचयित पढ़ार्थों की पहचान कीजिए:
(i) 4Na(s) + O₂(g) → 2Na₂O(s)
(ii) CuO(s) + H₂(g) → Cu(s) + H₂O(l)
उत्तर : (i) 4Na(s) + O₂(g) → 2Na₂O(s)
इस अभिक्रिया में सोडियम उपचयित तथा ऑक्सीजन अपचयित हो रहा है।
(ii) CuO(s) + H₂(g) → Cu(s) + H₂O(l)
इस अभिक्रिया में कॉपर अपचयित तथा हाइड्रोजन उपचयित हो रहा है।

बिहार बोर्ड कक्षा 10 विज्ञान अध्याय 1 : अभ्यास समाधान । (page : 16)

Q1: नीचे दी गयी अभिक्रिया के संबंध में कौन सा कथन असत्य है?
2PbO(s) + C(s) → 2Pb(s) + CO₂(g)
(a) सीसा अपचयित हो रहा है।
(b) कार्बन डाइऑक्साइड उपचयित हो रहा है।
(c) कार्बन उपचयित हो रहा है।
(d) लेड ऑक्साइड अपचयित हो रहा है।
(a) एवं (b)
[ख] (a) एवं (c)
[ग] (a), (b) एवं (c)
[घ] सभी
Q2: Fe₂O₃ + 2Al → Al₂O₃ + 2Fe ऊपर दी गयी अभिक्रिया किस प्रकार की है?
[क] संयोजन अभिक्रिया
[ख] द्विविस्थापन अभिक्रिया
[ग] वियोजन अभिक्रिया
[घ] विस्थापन अभिक्रिया
Q3: लौह-चूर्ण पर तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल डालने से क्या होता है?
[क] हाइड्रोजन गैस एवं आयरन क्लोराइड बनता है।
[ख] क्लोरीन गैस एवं आयरन हाइड्रॉक्साइड बनता है।
[ग] कोई अभिक्रिया नहीं होती है।
[घ] आयरन लवण एवं जल बनता है।
Q4: संतुलित रासायनिक समीकरण क्या है? रासायनिक समीकरण को संतुलित करना क्यों आवश्यक है?
उत्तर : वह रासायनिक समीकरण जिसमें समीकरण के दोनों ओर प्रत्येक तत्वों के परमाणुओं की संख्या समान होती है। उसे संतुलित रासायनिक समीकरण कहते हैं।
द्रव्यमान संरक्षण के सिद्धांत के नियमों का पालन करने के लिए रासायनिक समीकरणों को संतुलित करना आवश्यक होता है। इस नियम के अनुसार “रासायनिक अभिक्रिया में पदार्थ का न तो निर्माण होता है और न उसका नाश होता है।” अर्थात् परमाणु संरक्षित रहते हैं।
Q5: निम्न कथनों को रासायनिक समीकरण के रूप में परिवर्तित कर उन्हें संतुलित कीजिए।
(i) नाइट्रोजन हाइड्रोजन गैस से संयोग करके अमोनिया बनाता है।
(ii) हाइड्रोजन सल्फाइड गैस का वायु में दहन होने पर जल एवं सल्फर डाइऑक्साइड बनाता है।
(iii) ऐलुमिनियम सल्फेट के साथ अभिक्रिया कर बेरियम क्लोराइड, ऐलुमिनियम क्लोराइड एवं बेरियम सल्फेट का अवक्षेप देता है।
(iv) पोटैशियम धातु जल के साथ अभिक्रिया करके पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड एवं हाइड्रोजन गैस देती है।
उत्तर : (a) N₂ + H₂ → 2NH₃
संतुलित रासायनिक समीकरण : N₂ + 3H₂ → 2NH₃
(b) H₂S + O₂ → H₂O + SO₂
संतुलित रासायनिक समीकरण : 2H₂S + 3O₂ → 2H₂O + 2SO₂
(c) Al₂(SO₄)₃ + BaCl₂ → AlCl₃ + BaSO₄
संतुलित रासायनिक समीकरण : Al₂(SO₄)₃ + 3BaCl₂ → 2AlCl₃ + 3BaSO₄
(d) K + H₂O → KOH + H₂
संतुलित रासायनिक समीकरण : 2K + 2H₂O → 2KOH + H₂
Q6: निम्न रासायनिक समीकरणों को संतुलित कीजिए:
(a) HNO₃ + Ca(OH)₂ → Ca(NO₃)₂ + H₂O
(b) NaOH + H₂SO₄ → Na₂SO₄ + H₂O
(c) NaCl + AgNO₃ → AgCl + NaNO₃
(d) BaCl₂ + H₂SO₄ → BaSO₄ + HCl
उत्तर : दिए गए रासायनिक समीकरणों के संतुलित रूप निम्नलिखित हैं-
(a) 2HNO₃ + Ca(OH)₂ → Ca(NO₃)₂ + 2H₂O
(b) 2NaOH + H₂SO₄ → Na₂SO₄ + 2H₂O
(c) NaCl + AgNO₃ → AgCl + NaNO₃
(d) BaCl₂ + H₂SO₄ → BaSO₄ + 2HCl
Q7: निम्न अभिक्रिया के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए:
(i) कैल्शियम हाइड्रोक्साइड + कार्बन डाइऑक्साइड → कैल्शियम कार्बोनेट + जल
(ii) जिंक + सिल्वर → जिंक नाइट्रेट + सिल्वर
(iii) ऐलुमिनियम + कॉपर क्लोराइड → ऐलुमिनियम क्लोराइड + कॉपर
(iv) बेरियम क्लोराइड + पोटैशियम सल्फेट → बेरियम सल्फेट + पोटैशियम क्लोराइड
उत्तर : (a) Ca(OH)₂ + CO₂ → CaCO₃ + H₂O
(b) Zn + 2AgNO₃ → Zn(NO₃)₂ + 2Ag
(c) 2Al + 3CuCl₂ → 2AlCl₃ + 3Cu
(d) BaCl₂ + K₂SO₄ → BaSO₄ + 2KCl
Q8: निम्न अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए एवं प्रत्येक अभिक्रिया का प्रकार बताइए।
(i) पोटैशियम ब्रोमाइड(aq) + बेरियम आयोडाइड(aq) → पोटैशियम आयोडाइड(aq) + ब्रोमाइड आयोडाइड(s)
(ii) जिंक कार्बोनेट(s) → जिंक ऑक्साइड(s) + कार्बन डाइऑक्साइड(g)
(iii) हाइड्रोजन(g) + क्लोरीन(g) → हाइड्रोजन क्लोराइड(g)
(iv) मैग्नीशियम(s) + हाइड्रोक्लोरिक अम्ल(g) → मैग्नीशियम क्लोराइड(aq) + हाइड्रोजन(g)
उत्तर : (a) 2KBr(aq) + BaI₂(aq) → 2KI(aq) + BaBr₂(aq)

(b) ZnCO₃(s) → ZnO(s) + CO₂(g)

(c) H₂(g) + Cl₂(g) → 2HCl(g)

(d) Mg(s) + 2HCl(aq) → MgCl₂(aq) + H₂(g)
Q9: ऊष्माक्षेपी एवं उष्माशोषी अभिक्रिया का क्या अर्थ है? उदाहरण दीजिए।
उत्तर : ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया : वह रासायनिक अभिक्रिया जिसके फलस्वरूप ऊष्मा निकलता है।
उदाहरण : C + O₂ → CO₂ + ऊष्मा
उष्माशोषी अभिक्रिया : वह रासायनिक अभिक्रिया जिसके होने के लिए ऊष्मा की आवश्यकता होती है।
उदाहरण : N₂ + O₂ + ऊष्मा → 2NO
Q10: श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहते हैं? वर्णन कीजिए।
उत्तर : श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया इस लिए कहते हैं, क्योंकि इससे ऊर्जा बाहर निकलता है। जब हम श्वसन करते हैं तो इसके मध्यम से ऑक्सीजन हमारे शरीर में जाता है। यह भोजन (ग्लूकोज) के साथ अभिक्रिया करता है और इसके फलस्वरूप कार्बन डाइऑक्साइड, जल और ऊर्जा बनाता है।
Q11: वियोजन अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया के विपरीत क्यों कहाँ जाता है? इन अभिक्रियाओं के लिए समीकरण लिखिए।
उत्तर : वियोजन अभिक्रिया वह अभिक्रिया होती है जिसमें कोई यौगिक टूट कर दो या अधिक सरल यौगिक बनते है। कैल्सियम कार्बोनेट को गर्म करने पर वह वियोजित होकर कैल्शियम ऑक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड बनता है।
CaCO₃ → CaO + CO₂
संयोजन अभिक्रिया वह अभिक्रिया होती है जिसमें दो या दो से अधिक तत्व या यौगिक परस्पर संयोग करके नए पदार्थ बनाते हैं। मैग्नीशियम को वायु की उपस्थिति में जलाने पर मैग्नीशियम और ऑक्सीजन संयोग करके मैग्नीशियम ऑक्साइड बनाते है।
2Mg + O₂ → 2MgO
Q12: उन वियोजन अभिक्रियाओं के एक-एक समीकरण लिखिए जिनमें ऊष्मा, प्रकाश एवं विद्युत के रूप में ऊर्जा प्रदान की जाती है।
उत्तर : ऊष्मा के रूप में ऊर्जा : कैल्शियम कार्बोनेट के गर्म करने पर यह वियोजित होकर कैल्शियम ऑक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड बनता है।
CaCO₃ → CaO + CO₂
प्रकाश के रूप में ऊर्जा : सिल्वर क्लोराइड को जब कुछ समय के लिए धूप में रखा जाता है तो यह सिल्वर तथा क्लोरीन में टूट जाता हैं।
2AgCl → 2Ag + Cl₂
विद्युत धारा के रूप में ऊर्जा : सोडियम क्लोराइड के जलीय विलयन में जब विद्युत धारा प्रवाही की जाती है, तो यह सोडियम एवं क्लोरीन में वियोजित हो जाती है। 2NaCl → 2Na + Cl2
Q13: विस्थापन एवं द्विविस्थापन अभिक्रियाओं में क्या अंतर है? इन अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए।
उत्तर : विस्थापन अभिक्रिया
1. इस अभिक्रिया में अधिक क्रियाशील तत्व अपने से कम क्रियाशील तत्व के यौगिक से उसे विस्थापित करता है।
2. Zn + H₂SO₄ → ZnSO₄ + H₂

द्विविस्थापन अभिक्रिया
1. इस अभिक्रिया में दो यौगिक अपने आयनों का एक दूसरे के साथ आदान-प्रदान करके नए यौगिकों का निर्माण होता है।
2. NaCl + AgNO₃ → AgCl + NaNO₃
Q14: सिल्वर के शोधन में, सिल्वर नाइट्रैट के विलयन से सिल्वर प्राप्त करने के लिए कॉपर धातु द्वारा विस्थापित किया जाता है। इस प्रक्रिया के लिए अभिक्रिया लिखिए।
उत्तर : Cu + 2AgNO₃ → Cu(NO₃)₂ + 2Ag
Q15: अवक्षेपण अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं? उदाहरण देकर समझाइए।
उत्तर : वह रासायनिक अभिक्रिया जिसके फलस्वरूप उत्पाद में कोई पदार्थ अवक्षेप के रूप में बनता है, उसे अवक्षेपण अभिक्रिया कहते हैं।
उदाहरण : NaCl + AgNO₃ → NaNO₃ + AgCl (अवक्षेप)
ऊपर के अभिक्रिया में सिल्वर क्लोराइड अवक्षेप के रूप में बनता है।
Q16: ऑक्सीजन के योग या ह्रास के आधार पर निम्न पदों की व्याख्या कीजिए। प्रत्येक के लिए दो उदाहरण दीजिए।
(a) उपचयन
(b) अपचयन
उत्तर : (a) उपचयन : वह रासायनिक अभिक्रिया होता है जिसमें किसी तत्व या यौगिक से ऑक्जिजन का योग होता है।
उदाहरण : C + O₂ → CO₂
2H₂ + O₂ → 2H₂O
(b) अपचयन : वह रासायनिक अभिक्रिया होता है जिसमें किसी तत्व या यौगिक से ऑक्जिजन का ह्रास होता है।
उदाहरण : CuO + H₂ → Cu + H₂O
ZnO + C → Zn + CO
Q17: एक भूरे रंग का चमकदार तत्त्व ‘X’ को वायु की उपस्थिति में गर्म करने पर वह काले रंग का हो जाता है। इस तत्त्व ‘X’ एवं उस काले रंग के यौगिक का नाम बताइए।
उत्तर : कॉपर (Cu) वह भूरे रंग का चमकदार तत्व है, जो वायु में गर्म करने पर ऑक्सीजन से अभिक्रिया करके काले रंग का यौगिक कॉपर ऑक्साइड बनाता है।
2Cu + O₂ → 2CuO
काले रंग के यौगिक का नाम कॉपर ऑक्साइड हैं।
Q18: लोहे की वस्तुओं को हम पेंट क्यों करते हैं?
उत्तर : लोहे की वस्तुओं को संक्षारण से बचाने के लिए हम पेंट करते हैं। पेंट रोधक का काम करता है तथा लोहे को अपने आस पास की वायु एवं आद्रता से अभिक्रिया करने से बचता हैं।
Q19: तेल एवं वसायुक्त खाद्य पदार्थों को नाइट्रोजन से प्रभावित क्यों किया जाता है?
उत्तर : तेल एवं वसायुक्त खाद्य पदार्थों को ख़राब होने से बचाने के लिए नाइट्रोजन से प्रभावित किया जाता है। इससे खाद्य पदार्थ लंबे समय तक खाने योग बना रहता हैं।
Q20: निम्न पदों का वर्णन कीजिए तथा प्रत्येक का एक-एक उदाहरण कीजिए:
(a) संक्षारण
(b) विकृतगंधित
उत्तर : (a) संक्षारण : जब कोई धातु अपने आसपास के वायु, जल, अम्ल आदि के संपर्क में आकर ख़राब होने लगते हैं, इस प्रक्रिया को संक्षारण कहते हैं। जैसे : लोहे में जंग लगाना।

(b) विकृतगंधिता : जब वसायुक्त अथवा तैलीय पदार्थ लंबे समय तक रखा जाता है तब वे वायु से उपचयित होकर दुर्गन्धित एवं स्वाद में खट्टे हो जाते हैं। इसे विकृतगंधिता कहते हैं।

Bihar Board 10th Science Exercise 1 Solution and Free PDF कैसे Download करें।

नीचे आप सभी को बिहार बोर्ड कक्षा 10 के विज्ञान अध्याय 1 ‘रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण’ के सभी प्रश्नों का PDF link दिया जा रहा है। जिसे आप सभी छात्र बिल्कुल मुफ्त में Download कर सकते हैं।
Download करने के लिए नीचे के link पर click करें।
Google Drive में यह pdf खुल जाएगा, जिसे आप अपने google drive में ही save कर सकते हैं, या अपने फ़ोन में भी Download कर सकते हैं।

Bihar Board Class 10 के विज्ञान का हमारे Exercise Solution कैसे तैयार किए गए हैं?

सारांश :

हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा तैयार किए गए Bihar Board 10th Science Ex-1 Solution and Free PDF की यह सामग्री आपकी परीक्षा तैयारी में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

इस Exercise-1 के सभी प्रश्नों के समाधान को सरल भाषा, सटीक व्याख्या, महत्वपूर्ण बिंदुओं और परीक्षा-उपयोगी तथ्यों के साथ प्रस्तुत किया गया है, ताकि विद्यार्थी हर प्रश्न को आसानी से समझ सकें और बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

यदि पढ़ाई के दौरान आपके मन में किसी भी प्रकार का doubt या confusion उत्पन्न होता है, तो BSEBsolution.in पर उपलब्ध अध्यायवार समाधान, प्रश्न-उत्तर और व्याख्या आपके सभी संदेहों को दूर करने में मदद करेंगे।
Scroll to Top